• Employment & Exam
  • 10वीं एवं 12वीं का शानदार परिणाम, होली क्रॉस ने हासिल की शत-प्रतिशत सफलता

    बबलू कुमार/मधेपुरा/ सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों में होली क्रॉस ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर उत्कृष्ट शिक्षा का प्रमाण दिया है। विद्यालय की छात्रा पलक ने 10वीं कक्षा में 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया, जबकि 12वीं कक्षा में दीया ने 94% अंकों के साथ


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    बबलू कुमार/मधेपुरा/ सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों में होली क्रॉस ने शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर एक बार फिर उत्कृष्ट शिक्षा का प्रमाण दिया है। विद्यालय की छात्रा पलक ने 10वीं कक्षा में 96% अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया, जबकि 12वीं कक्षा में दीया ने 94% अंकों के साथ विज्ञान संकाय में जिला टॉपर का खिताब अपने नाम किया।

    इस वर्ष 10वीं कक्षा में 213 छात्र एवं 12वीं कक्षा में 107 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। 10वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 15 विद्यार्थी तथा 80% से 90% अंक प्राप्त करने वाले 40 विद्यार्थी रहे। वहीं, 12वीं कक्षा में 90% से अधिक अंक पाने वाले 3 विद्यार्थी और 80% से 90% अंक पाने वाले 5 विद्यार्थी सफलता की ऊंचाइयों को छूने में सफल रहे।

    विषयवार उच्चतम प्रदर्शन

    10वीं कक्षा:

    • सूचना तकनीकी – 100 (शाम्भवी यादव)
    • हिंदी – 99
    • संस्कृत – 99
    • सामाजिक विज्ञान – 99
    • अंग्रेजी – 98
    • गणित – 97
    • विज्ञान – 97

    12वीं कक्षा:

    • रसायन विज्ञान – 99
    • संगीत – 99
    • पेंटिंग – 99
    • राजनीति शास्त्र – 98
    • जीव विज्ञान – 98
    • भौतिक विज्ञान – 98
    • हिंदी – 95
    • गणित – 95
    • शारीरिक शिक्षा – 95
    • वाणिज्य अध्ययन – 95
    • दर्शन शास्त्र – 93
    • भूगोल – 90
    • इतिहास – 88

    प्राचार्या ने दी बधाई, शिक्षकों के प्रयासों की सराहना

    विद्यालय की प्राचार्या डॉ. वंदना कुमारी ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा, “यह परिणाम शिक्षकों के अनवरत प्रयास, विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और विद्यालय प्रबंधन के कुशल निर्देशन का परिणाम है। हमारे शिक्षक विद्यार्थियों को न केवल पाठ्यक्रम में निपुण बनाते हैं, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देते हैं।”

    डॉ. वंदना कुमारी ने विद्यालय प्रबंधन की भी सराहना करते हुए कहा कि बेहतर शैक्षिक माहौल और गुणवत्तापूर्ण संसाधनों की उपलब्धता ने विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को निखारने का अवसर दिया।

    विद्यालय में जश्न का माहौल

    परिणाम घोषित होते ही विद्यालय में जश्न का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं ने मिठाइयां बांटीं, एक-दूसरे को बधाई दी और अपनी सफलता का जश्न मनाया। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी इस ऐतिहासिक सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

    विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता को आने वाले वर्षों में भी बरकरार रखने का संकल्प लिया है और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।