Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा में संगठन को मजबूत करने पर दिया गया बल

- Sponsored -

अफजल राज/आलमनगर,मधेपुरा/ आलमनगर प्रखंड के डीएबी स्कूल परिसर राष्ट्रीय जनता दल की ओर से सोमवार को सामाजिक न्याय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौसा राजद प्रखंड अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने की। मंच संचालन पुरैनी प्रखंड अध्यक्ष कापेश्वर सिंह निषाद ने किया। इस दौरान वैचारिक आधार पर चुनाव अभियान, चुनाव प्रबंधन, संगठन, इंटनेट मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों से दल और नेतृत्व की बात को जनता तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी, राजद विधायक मु.अंजार नईमी, पंचायती राज अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, पूर्व विधायक अनिल यादव, युवा राजद के नीलकमल सहित अन्य राजद नेताओं ने कहा कि राजद हमेशा सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर काम करता है। गरीब, असहाय और शोषित लोगों को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ता है। भाजपा भाईचारे को खत्म करना चाहती है। इसलिए इस बार महागठबंधन को जीत दिलानी होगी। वही आलमनगर विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी ई. नवीन निषाद ने उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

मौके पर ई. नवीन निषाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने लोकतंत्र को ध्वस्त करने के लिए बार-बार जनादेश का अपमान किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने अल्प, उप मुख्यमंत्री कार्यकाल में जिस प्रकार पांच लाख नौकरियां दिए, तालीमी मरकज, आशा आंगनबाड़ी सेविकाओं के वेतन वृद्धि किया किए, 4:50 लाख नौकरी प्रक्रियाधीन करवाए, जातीय जनगणना आरक्षण का दायरा बढ़ाकर ऐतिहासिक कार्य किये ठीक उसी तरह सरकार बनने पर माय बहन योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह, निशक्तजन, विधवा, वृद्धजन का पेंशन 1500 प्रतिमाह दिये जाएंगे।

कार्यक्रम में आलमनगर रजद प्रखंड अध्यक्ष सोनू सिंह, उदाकिशुनगंज प्रखंड अध्यक्ष गजेंद्र राम, राजद नेता विकास यादव, अंगद यादव फारूक अली, प्रखंड युवा अध्यक्ष चौसा अब्बास रही, असगर अली, अविनाश यादव, हिमांशु यादव, विलाश यादव, अविनाश यादव, सुभाष गुप्ता, विनोद यादव, चंद्रशेखर शर्मा, इंदु सिंह, मिठू शर्मा, दुर्गेश शर्मा, डा. राजन पटेल, नीतीश पटेल, मुन्ना पासवान सहित राजद के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply