• Desh Duniya
  • सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड है सावन झा, महिला व युवतियों को प्रलोभन देकर कराता था अनैतिक काम

    उदाकिशुनगंज ,मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज में पिछले दिनों सेक्स रैकेट मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस मामले में पुलिस ने मौके पर से दो महिला और दो युवकों को पकड़ लिया था। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पकड़ाए चारो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। इस संबंध में उदाकिशुनगंज थाना में प्रशिक्षु


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    उदाकिशुनगंज ,मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज में पिछले दिनों सेक्स रैकेट मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया। इस मामले में पुलिस ने मौके पर से दो महिला और दो युवकों को पकड़ लिया था। बाद में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पकड़ाए चारो को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था।

    इस संबंध में उदाकिशुनगंज थाना में प्रशिक्षु दारोगा गौरव कुमार द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि चारों गिरफ्तार आरोपितों को उसी समय जेल भेज दिया गया था। मामले में अन्य वांछितों की शीघ्र गिरफ्तारी होगी। दर्ज मामले में गिरफ्तार लोगों ने अपने अपने बयान में पुलिस को दी गई जानकारी में अहम खुलासा किया है। गिरफ्तार शख्स के मुताबिक इस धंधे का मास्टर माइंड बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गमैल गांव का सावन झा है। महिला और युवतियों को रूपया कमाने का प्रलोभन देकर धंधे में शामिल किया करता था। इसका साथ सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र के पुष्पा नामक लड़की दिया करता था। पुष्पा भी धंधे में बराबर की भागीदार थी।

     

    चाय बेचने वाली महिला को धंधे में किया शामिल : प्रशिक्षु दारोगा अमृता के द्वारा पूछताछ के दौरान बिहारीगंज थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले उसके पति का निधन हो गया। उसके बाद गांव में ही वह चाय की दुकान चलाने लगे। इसी बीच गमैल गांव के कमलाकांत झा के पुत्र सावन झा का चाय की दुकान पर आना जाना लगा रहा।  उसी क्रम में कुछ दिन पूर्व सावन झा ने उसे देह व्यापार करने के बारे में बताया। यह कहा कि  हमलोग मिलकर यह धंधा का संचालन करेंगें। फिर और लड़की को जोड़कर इसे और विस्तार करेंगें। जिससे काफी आमदनी होगा। लालच में आकर महिला धंधे करने को तैयार हो गई। उसके बाद सावन ने  उदाकिशुनगंज में रूम किराये पर लिया। सावन झा ने अपने सहयोगी सहरसा के महिषी थाना क्षेत्र की  एक लड़की से भी उसे मिलवाया।

    आपसे में बांटा जाता था रूपया : घटनाक्रम सामने आने से दो दिन पूर्व उस महिला और दो अन्य  लड़की जो पकड़ में आया  को सावन झा लेकर किराया के मकान में आया । जहां तीन लड़का को बुलाया पांच -पांच  सौ रुपया लेकर तीनों  लड़को के साथ गलत संबंध बनाने के बाद आपस में रूपया बांट लिया। वहां सावन झा बोला कि अभी कुछ दिन तुम्ही तीनों ग्राहक के साथ संबंध बनाओ ।  बाद में और कुछ लड़की को इस धंधा में हमलोग शामिल करेंगे।

    मकान मालिक को भी थी धंधे की जानकारी : पुलिस को दिए गए बयान में पकड़ में आई महिला ने बताया कि  सावन झा बोला कि इस धंधे की जानकारी रूम मालिक जयप्रकाश साह को भी है। यही वजह रहा कि मकान मालिक आंख मूंद लिए था। मकान मालिक को मनमाफिक किराया मिलता था। इस वजह से मकान मालिक धंधे को लेकर कभी आपत्ति नहीं जताया।

    घटनाक्रम के दिन पहुंचे थे चार ग्राहक : पूर्व योजना के तहत तीन महिला व युवतियां उसी मकान में पहुंचे। जहां सावन पहले से मौजूद था। कुछ देर बाद चार लड़का आया। सावन झा एक लड़का को महिला के साथ एक रूम में और दूसरे रूम में एक युवती के साथ एक लड़का को भेज दिया। लड़को से पहले रूपया ले लिया गया था।

    पुलिस के आने पर महिला ने कमरे का खोला दरवाजा : महिला के मुताबिक कुछ ही देर बाद  ही हो हल्ला होने पर उसने अंदर से अपने कमरे का दरवाजा लगा  लिया। जहां पुलिस द्वारा कहने पर महिला ने दरवाजा खोली।

    प्रशिक्षु दारोगा अमृता द्वारा  पूछताछ करने पर एक युवती  बोली कि एक माह पहले वह अपने ननिहाल मुरलीगंज में थी।  तब ही मुरलीगंज बाजार में एक लड़की मिली जो उसे धंधे करने का प्रलोभन देकर शामिल कराया। वह दो दिन धंधे की। इस ऐवज में उसे रूपया मिला था।

    देह व्यापार को बड़ा आकार देने की थी योजना : मुरलीगंज की युवती ने पुलिस को बताया कि धीरे-धीरे देह व्यापार को बड़ा रूप देने की योजना थी। इसके लिए सावन झा आपस में मंत्रणा कर रखा था। यह तय हुआ था कि धंधे में और महिला और युवतियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए काम चल भी रहा था। मामला पकड़ में नहीं आने पर इसका बड़ा रूप ले लिया होता।

     

    बिहारीगंज में लोगों के विरोध के बाद भागा था सावन : उदाकिशुनगंज में सेक्स रैकेट का मास्टर माइंड सावन झा का नाम सामने आने के बाद एक और कहानी जुड़ी। वस्तुत: सावन झा दो भाई हैं। उनके पिता गांव में ही ट्यूशन पढ़ाने का काम करते हैं। पिता काफी प्रतिष्ठित है। वही पुत्र सावन कारनामा पहले से ही दागदार रहा है। बताया जाता है कि सावन पहले बिहारीगंज हाईस्कूल के सामने मिठाई और नाश्ता का दुकान किया करता था। दुकान के पीछे एक गुप्त कमरा बना रखा था। वहां भी वह अनैतिक काम करवाया करता था। दुकान की आड़ में देह व्यापार के धंधे का पता आसपास के लोगों को चला। बात पुलिस तक पहुंचती। इससे पहले सावन वहां से दुकान बंद कर भाग निकला। लोगों के विरोध को देखते हुए सावन तीन माह पूर्व दुकान बंद कर दिया। उसके बाद उदाकिशुनगंज में नया ठिकाना ढूंढ लिया। जहां मामला पकड़ में आ गया। इस वक्त सावन फरार चल रहा है।

    इस संबंध में एसडीपीओ उदाकिशुनगंज अविनाश कुमार ने बताया कि सेक्स रैकेट मामले में चार की गिरफ्तारी हुई है। जिसे पूर्व में ही जेल भेज दिया गया है। मामले में वांक्षित अन्य आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।