• Impact
  • वीएम सिक्योर सॉल्यूशंस को स्टार्टअप बिहार योजना के तहत मिला 10 लाख की सीड फंडिंग

    मधेपुरा/ बी.पी. मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय, मधेपुरा के होनहार छात्रों द्वारा स्थापित वी०एम० सिक्योर सॉल्यूशंस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस स्टार्टअप को स्टार्टअप बिहार पॉलिसी 2022 के तहत ₹10 लाख की सीड फंडिंग मिली है। यह सफलता बिहार में तकनीकी और सुरक्षा समाधान क्षेत्र में हो रहे नवविचार को दर्शाती है। इस स्टार्टअप


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ बी.पी. मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय, मधेपुरा के होनहार छात्रों द्वारा स्थापित वी०एम० सिक्योर सॉल्यूशंस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस स्टार्टअप को स्टार्टअप बिहार पॉलिसी 2022 के तहत ₹10 लाख की सीड फंडिंग मिली है। यह सफलता बिहार में तकनीकी और सुरक्षा समाधान क्षेत्र में हो रहे नवविचार को दर्शाती है।

    इस स्टार्टअप की स्थापना मानस कुमार सिंह (सी०ई०ओ०) और विशाल कुमार पासवान (सी०टी०ओ०) ने की है, जो बी.पी. मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय, मधेपुरा के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग, सत्र 2021-25, के छात्र हैं। स्टार्टअप सेल, बी.पी. मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय, मधेपुरा के मार्गदर्शन में यह स्टार्टअप तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो० अरबिन्द कुमार अमर और कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो० मुरलीधर प्रसाद सिंह ने मानस और विशाल को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

    वी०एम० सिक्योर सॉल्यूशंस सुरक्षा तकनीक के क्षेत्र में काम कर रहा है, जो सीसीटीवी कैमरा सेटअप, बायोमेट्रिक सिस्टम और अन्य अत्याधुनिक सुरक्षा समाधानों की पेशकश करता है। इसका उद्देश्य सुरक्षा को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाना है, जिससे लोग और संस्थान खुद को अधिक सुरक्षित महसूस कर सकें।

    मधेपुरा जिले के किसी भी युवा के पास अगर नवविचार से जुड़ा कोई स्टार्टअप आइडिया है, तो वे स्टार्टअप सेल, बी.पी. मंडल अभियंत्रण महाविद्यालय, मधेपुरा से संपर्क कर सकते हैं। यह सेल उन्हें स्टार्टअप पंजीकरण, बिजनेस मॉडल तैयार करने और सीड फंडिंग प्राप्त करने में सहायता करेगा।

    कॉलेज प्रशासन और स्टार्टअप सेल का मानना है कि बिहार के युवाओं में जबरदस्त संभावनाएं हैं, और अगर उन्हें सही मार्गदर्शन और संसाधन मिले, तो वे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। वीएम सिक्योर सॉल्यूशंस की इस सफलता पर पूरे कॉलेज और स्टार्टअप समुदाय को गर्व है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।