• Desh Duniya
  • प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

    मधेपुरा/ नेहरु युवा केंद्र मधेपुरा की ओर से प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बथान परसा के खेल मैदान पर आयोजित दो प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन फुटबॉल, गर्ल्स कबड्‌डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बैडमिंटन का पांच मैच खेला गया। जिमसें लगभग एक दर्जन गर्ल्स खिलाड़ियों


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ नेहरु युवा केंद्र मधेपुरा की ओर से प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बथान परसा के खेल मैदान पर आयोजित दो प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। दूसरे दिन फुटबॉल, गर्ल्स कबड्‌डी और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बैडमिंटन का पांच मैच खेला गया। जिमसें लगभग एक दर्जन गर्ल्स खिलाड़ियों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बथान परसा के आंचल कुमारी और सृष्टि भारती के बीच खेला गया। जिसमें आंचल ने सृष्टि को 11-9 के अंतर हरा कर कप पर कब्जा जमा लिया। वहीं कबड्‌डी का फाइनल बथान परसा क्वींस और स्पोर्ट्स स्टार्स टीम के बीच खेला गया। जिसमें बथान परसा क्वींस ने स्पोर्ट्स स्टार्स को 15-11 के अंतर से हरा दिया।

    खेल समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयाेजन किया गया। प्रखंड प्रमुख स्मिता आनंद एवं अन्य अतिथियों ने पहले एवं दूसरे दिन के सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को कप, मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रमुख ने कहा कि भारत सरकार के युवा, कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन संचालित नेहरु युवा केंद्र की ओर से ग्रामीण स्तर पर इस तरह का कार्यक्रम किया जाना बहुत ही सराहनीय है। इससे ग्रामीण बच्चाें को भी खेलकूद में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद और नृत्य-संगीत आवश्यक है। खेल तन और मन को अनुशासित करना सिखाता है। कार्यक्रम संयोजक दिव्यांशु कुमार ने बताया कि एनवाईके की जिला युवा अधिकारी हुस्न जहां के निर्देशानुसार खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर मौरा कबियाही के पूर्व सरपंच योगेन्द्र यादव, स्कूल की शिक्षिका डॉ. अंजु कुमार सिन्हा, गरिमा श्रीवास्तव, नूरजहां, निक्की कुमारी, कविता कुमारी, अफसाना खातुन, शिवम कुमार, विजय कुमार, राजाराम कुमार, दशेंद्र कुमार, राजू कुमार, मंजर आलम, सुनील कुमार, प्रीति कुमारी समेत अन्य मौजूद थी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।