• Investigation
  • मां से मारपीट करने वाला कलयुगी पुत्र गिरफ्तार

    मो0 मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ कुमारखंड थाना क्षेत्र के विशनपुर कोडलाही वार्ड 6 में छापामारी कर मां को जान से मारने की नियत से मारपीट करने के आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष गोपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के विशनपुर कोडलाही वार्ड 6


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो0 मुजाहिद आलम/कुमारखंड, मधेपुरा/ कुमारखंड थाना क्षेत्र के विशनपुर कोडलाही वार्ड 6 में छापामारी कर मां को जान से मारने की नियत से मारपीट करने के आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर बुधवार को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

    प्रभारी थानाध्यक्ष गोपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के विशनपुर कोडलाही वार्ड 6 निवासी निकेत कुमार उर्फ मंगल कुमार अपनी मां सोनी देवी से गत 10 अगस्त को जमीन बेचकर रुपये देने की मांग कर रहा था।मां के द्वारा जमीन बेचकर अपने पुत्र को रुपये देने से इंकार करने पर आक्रोशित होकर पुत्र ने मां की हत्या करने की नियत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

    मां सोनी देवी के आवेदन पर थाने में थाना कांड संख्या 24/2024 दर्ज किया गया था।मंगलवार की रात छापामारी कर आरोपित निकेत कुमार उर्फ मंगल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।बुधवार को गिरफ्तार आरोपित निकेत को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।