• Desh Duniya
  • बड़ी खबर : दो बाइक की टक्कर में चार की मौत, दो घायल

    उदाकिशुनगंज, मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बुढ़वा ओपी क्षेत्र के बैजनाथपुर राम जियावासा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं जिन्हें रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान गोरपारा शहजादपुर निवासी सुमित कुमार (22), बैजनाथपुर बुधमा


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    उदाकिशुनगंज, मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बुढ़वा ओपी क्षेत्र के बैजनाथपुर राम जियावासा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हैं जिन्हें रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान गोरपारा शहजादपुर निवासी सुमित कुमार (22), बैजनाथपुर बुधमा वार्ड 6 निवासी सुभाष राम, उसका बेटा(11) और संजय राम की बेटी के रूप में हुई है। घायल गोरपारा शहजादपुर निवासी सोनू कुमार (25) और रिशु कुमार (10) को रेफर कर दिया गया है।

    बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे सुभाष राम अपने बेटा- बेटी और संजय राम के पुत्र को लेकर एक बाइक से बुधमा गांव में आयोजित रामधुनी देखकर बैजनाथपुर गौरपारा लौट रहा था। बैजनाथपुर रामजियाबासा के पास विपरीत दिशा से आ रहे गोरपारा शहजादपुर निवासी सुमित कुमार की बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक पर सवार सभी 6 लोग खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग सभी घायलों को उठाकर उदाकिशनगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले आए। वहां डॉ. ए के मिश्रा ने सुमित कुमार, सुभाष राम, सुभाष राम की बेटी और संजय राम के पुत्र को मृत घोषित कर दिया।

    वहीं गंभीर रूप से घायल सोनू कुमार और सुभाष राम के दूसरे पुत्र रिशु कुमार को मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर एसडीपीओ अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष राघव शरण, नवीन कुमार सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रुपेश कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।