• Desh Duniya
  • सुरसर नदी में डूबने से बालक की मौत

    छातापुर(सुपौल)।थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत में सुरसर नदी में मंगलवार को डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड 6 निवासी मो. अजमेर के पुत्र मो. कैफ (10) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सीओ उपेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रामइकबाल पासवान मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। बताया गया कि


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    छातापुर(सुपौल)।थाना क्षेत्र के माधोपुर पंचायत में सुरसर नदी में मंगलवार को डूबने से एक बालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड 6 निवासी मो. अजमेर के पुत्र मो. कैफ (10) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सीओ उपेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष रामइकबाल पासवान मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

    बताया गया कि मो. कैफ नदी किनारे कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने के क्रम में वह नदी किनारे चला गया। इस बीच पैर फिसलने से वह नदी में गिर गया। अन्य बच्चों ने उसे डूबता देख शोर मचाया। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे बाद बालक को पानी से बाहर निकला गया। अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई और एक बहन में सबसे बडा था। पुत्र की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां गजिना खातून का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ उपेंद्र कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।