• Desh Duniya
  • शौच को गए बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत

    चौसा(मधेपुरा)। फुलौत ओपी के मोरसंडा पंचायत के धनेशपुर वार्ड 5 में एक बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंद्रदेव मंडल(65 साल) रोज की तरह घर के पीछे बने बांस से बने शौचालय में जा रहा था। अंधेरा होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गहरे


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    चौसा(मधेपुरा)। फुलौत ओपी के मोरसंडा पंचायत के धनेशपुर वार्ड 5 में एक बुजुर्ग की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इंद्रदेव मंडल(65 साल) रोज की तरह घर के पीछे बने बांस से बने शौचालय में जा रहा था। अंधेरा होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में गिर गया। बहुत देर होने पर इंद्रदेव के पुत्र ने पिता की खोजबीन शुरू की तो पता चला कि कुछ देर पहले पिता शौच के लिए गए हैं। जब उसका पुत्र घर के पीछे गया तो इंद्रदेव का चप्पल पानी में तैरता दिखा। इसके बाद इंद्रदेव को पानी से बाहर निकाला गया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। इसकी सूचना मुखिया शेखर पासवान को दी गई। मुखिया ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद ओपीध्यक्ष शिशुपाल रविदास घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच के बाद आपदा के तहत मुआवजा दिया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।