• Desh Duniya
  • कृष्णाष्टमी मेला का पूर्व सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन

    मधेपुरा/ जिले के शंकरपुर प्रखंड में कलहुआ गाँव में जाप सुप्रीमो सह मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी मेले का उद्धघाटन किया. इस दौरान संबोधित करते हुए राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने कहा कि इस दिन पाप और अनाचार के अंधकार को दूर करने के लिए नारायण


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जिले के शंकरपुर प्रखंड में कलहुआ गाँव में जाप सुप्रीमो सह मधेपुरा के पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने श्री कृष्णा जन्माष्टमी मेले का उद्धघाटन किया. इस दौरान संबोधित करते हुए राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने कहा कि इस दिन पाप और अनाचार के अंधकार को दूर करने के लिए नारायण ने धरती पर अवतार लिया था। इसलिए आज हमें श्रीहरि द्वारा दी गई शाश्वत शिक्षाओं और संदेशों को आत्मसात करने की यथेष्ट प्रयास करने का संकल्प लेने की जरूरत है। बाल गोपाल प्रदेश में सबके जीवन को उद्धार करें और सबका मंगल करें यही मेरी कामना है।

    जाप छात्र प्रदेश महासचिव अमन कुमार रीतेश ने कहा कि भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि हर साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के तौर पर मनाई जाती है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह व्रत त्यौहार हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत त्योहारों में से एक होता है। अष्टमी तिथि को के दिन ही मध्य रात्रि को भगवान श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ था। उनकी पावन जन्मतिथि के उपलक्ष में ही यह व्रत त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं और वैष्णव संप्रदाय के लोग उपवास रखते हैं तथा भगवान श्री कृष्ण की आराधना करते हैं।

    मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार , जयप्रकाश यादव,अशोक यादव ,दीपनारायण यादव ,अनिल कुमार,धीरेंद्र यादव,मिथलेश कुमार,अजय कुमार ,संजीव यादव,मिथुन यादव किंग अरुण यादव मुखिया,रोशन कुमार, बीरबल यादव,बबलू यादव ,संजीव कुमार ,सुनील कुमार,मुकेश कुमार सहित हजारों ग्रामीण मौजूद रहे.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।