• Others
  • डीएवी स्कूल ने मनाया अपना 6वां वर्षगांठ,कुलपति ने किया उद्घाटन

    आलमनगर,मधेपुरा प्रतिनिधि आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के डीएवी स्कूल में 6वां वर्षगांठ बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया। मौके पर मधेपुरा के कुलपति के पी रमन, प्रोफ़ेसर जबाहर पासवान पुरेनी वीडियो, अरुण कुमार, आलमनगर अंचल अधिकारी अभय कुमार सिन्हा, वीडियो प्रशांत कुमार, रेवेंयू पदाधिकारी सौरव कुमार, विद्यालय के निर्देशक नवीन कुमार ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    आलमनगर,मधेपुरा प्रतिनिधि

    आलमनगर प्रखंड क्षेत्र के डीएवी स्कूल में 6वां वर्षगांठ बड़े धूम-धाम के साथ मनाया गया। मौके पर मधेपुरा के कुलपति
    के पी रमन, प्रोफ़ेसर जबाहर पासवान पुरेनी वीडियो, अरुण कुमार, आलमनगर अंचल अधिकारी अभय कुमार सिन्हा, वीडियो प्रशांत कुमार, रेवेंयू पदाधिकारी सौरव कुमार, विद्यालय के निर्देशक नवीन कुमार ने सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

    इस दौरान कुलपति के पी रमन ने शिक्षा के संबंध में कई अहम जानकारी दी। साथ कुलपति ने आए हुए तमाम बच्चों के माता पिता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एक रोटी कम खाइए मगर बच्चों को शिक्षित जरुर बनाइए वही बच्चे आगे चलकर इतिहास को रचेगा। साथ ही उन्होंने विद्यालय के डायरेक्टर नवीन कुमार को बताया कि आपकी विद्यालय की विधि व्यवस्था को देखकर मन खुश हो गया। उन्होंने कहा कि आपने जो कोशी के क्षेत्र में जो शिक्षा का अलग जगाया है आप धन्यवाद के पात्र हैं।

    इस दौरान विद्यालय के निर्देशक नवीन कुमार ने कुलपति महोदय से आलमनगर में कॉलेज को लेकर मांग की गई है। इस दौरान कुलपति महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का अथक प्रयास अवसय सफल होगा। कॉलेज का निर्माण निश्चित तौर पर प्रयास किया जाएगा। विद्यालय की तरफ से प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। साथ ही आए हुए तमाम पदाधिकारी के साथ-साथ पत्रकार को भी सम्मानित किया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    Your Insights Matter - Let's Discuss This Together