• Flood
  • चौसा के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का एसडीओ ने लिया जायजा, सीओ चौसा को दिये कई दिशा निर्देश

    चौसा,मधेपुरा/चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत पूर्वी,फुलौत पश्चिमी पंचायत के इलाकों का अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज ने जायजा लेकर पीड़ित परिजनों को शीघ्र ही राहत एवं पुनर्वास कार्य चलाने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि दोनों पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे दर्जनो से अधिक घर बाढ़


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    चौसा,मधेपुरा/चौसा प्रखंड अंतर्गत फुलौत पूर्वी,फुलौत पश्चिमी पंचायत के इलाकों का अनुमंडल पदाधिकारी उदाकिशुनगंज ने जायजा लेकर पीड़ित परिजनों को शीघ्र ही राहत एवं पुनर्वास कार्य चलाने का आश्वासन दिया।

    बताया जाता है कि दोनों पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे दर्जनो से अधिक घर बाढ़ की चपेट में है। बाढ़ पीड़ित परिवार निर्माणधीन पुल,सरकारी भवनों व ऊंचे स्थानों पर शरण लिए हुए हैं।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के भ्रमण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने पीड़ितों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र लौआलगान,चिरौरी,मोरसंडा, फूलौत पंचायत के बाढ़ पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन देने के लिए कहा। उन्होंने आपातकालीन सेवा के लिए मोटरबोट की व्यवस्था, बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों लोगों को निबंधित नावों के परिचालन, रख-रखाव आदि से सबंधित जानकारियां अंचलाधिकारी से लिए। साथ ही उन्होंने कहा कि जरूरत के हिसाब से नावों का निबंधन करे ताकि आमजन को परेशानी न हो । साथ ही बाढ़ प्रभावित पंचायत के प्रत्येक विद्यालय में कम्युनिटी किचेन का प्रबंध और क्षेत्र में पशु कैंप में पशु चारा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल अधिकारी श्री सिंहा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित पंचायतों में स्वास्थ्य उप केंद्र में डॉक्टर की टीम और दवाओं के साथ व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे सांप काटने सहित अन्य दवाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

    मौके पर राजस्व अधिकारी शशिकांत यादव,मुखिया बबलू रिषिदेव,तुफानी यादव, कमल किशोर शाह,मुन्ना यादव,फुल खां,मो अली आदि लोग मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।