मधेपुरा/ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, वोट चोरी एवं मतदाता सूची संशोधन में अनियमितता के मुद्दे पर
आज गांधी जयंती के अवसर में मधेपुरा में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवानेता निशांत यादव के नेतृत्व में ” वोट बचाओ सत्याग्रह ” निकाला । सत्याग्रह की शुरुवात भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय परिसर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हुई । जहां से बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता वोट चोरी, चुनाव में धांधली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य सड़क से चलते हुए भूपेंद्र चौक तक पहुंची। जहां विरोध मार्च सभा में तब्दील हो गई ।
विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे युवा नेता निशांत यादव ने कहा कि आज इस देश को आजाद कराने वाले, जनता के हाथ में सबसे बड़ी ताकत वोट की ताकत देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर तानाशाह और भ्रष्ट चुनाव आयुक्त के कारण अपने वोट की रक्षा के लिय सड़कों पर उतरना पर रहा है। आज लोकतंत्र और जनता के अधिकार खतरे में है । मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश के 13 करोड़ जनता को वोट के अधिकार से वंचित कर दिया है । उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्त के आरोप से यह बात सिद्ध हो रहा है कि बीते 10 महीनों में चुनाव आयोग द्वारा लिये सभी निर्णय फर्जी और अवैध है । इस प्रकार से SIR और इस दरमियान हुए चुनाव भी अवैध है ।
आज पूरे देश की जनता सड़कों पर उतरी हुई है और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि जनता के मत के अधिकार और ज्ञानेश कुमार के बीच के इस संघर्ष में सत्ताधारी दल के नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ खड़े होकर कुतर्क गढ़ रहे है । युवा नेता निशांत यादव ने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में इस प्रकार से लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने की साजिश कभी नहीं रची गई थी। उन्होंने कहा कि इस देश की जनता ने अंग्रेजों से लड़कर इस देश को आजाद कराया है और अपनी आजादी और अपने अधिकार को बचाने के लिय आख़िरी दम तक लड़ेगी।
उन्होंने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया, बिहार और बंगाल के चुनाव रद्द नहीं हुए, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन ओर अधिक मुखर रूप लेगी । जिस प्रकार से कृषि कानून के खिलाफ किसानों ने और पैपरलिक के खिलाफ छात्र – नौजवानों ने सड़कर को घटने पर ला दिया बिल्कुल उसी प्रकार मुख्य चुनाव आयुक्त और सरकार को घटने पर लाया जाएगा ।
विरोध मार्च में मुख्य रूप से युवा कांग्रेस नेता सोनू कुमार, आशीष कुमार, चंदन राय, NSUI जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मंडल, रणधीर कुमार, नवीन कुमार, आशीष कुमार, सुदर्शन कुमार, साजन कुमार, सत्यम कुमार, राहुल यादव, उमेश कुमार, चंदन कुमार, जितेंद्र कुमार, संतन कुमार, शंकर कुमार, मंटू कुमार, अखिलेश कुमार, लालबहादुर कुमार, अभिजीत कुमार समेत दर्जनों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे ।















No comments yet. Be the first to comment!