Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
कलाम हत्याकांड में आरोपित दो आरोपी गिरफ्तार - Kosi Times
  • Investigation
  • कलाम हत्याकांड में आरोपित दो आरोपी गिरफ्तार

    रजनीकांत ठाकुर कोसी टाइम्स@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मु. कलाम हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक पूर्णियां के जानकीनगर थाना क्षेत्र का अपराधी शामिल हैं। हत्याकांड के मामले में पांच के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। जिसमें पुलिस ने दो को गिरफ्तार


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    रजनीकांत ठाकुर

    कोसी टाइम्स@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा
    अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मु. कलाम हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपित बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में एक पूर्णियां के जानकीनगर थाना क्षेत्र का अपराधी शामिल हैं। हत्याकांड के मामले में पांच के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है। जिसमें पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है।

    उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बचें आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रखा है। जल्द ही बचे आरोपितों की गिरफ्तारी होगी। मालूम हो कि 15 जुलाई 2024 की रात्री के करीब तीन बजे मु. कलाम पिता मु. हकीम कठौतिया धरहारा थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। जिनका इलाज के क्रम में 21 जुलाई 2024 को सहरसा सूर्या अस्पताल में मौत हो गया। मृतक के पत्नी के द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर बिहारीगंज थाना में मामला दर्ज कराया गया। दर्ज मामले में पांच लोगों को आरोपित किया गया। उसके बाद पुलिस अधीक्षक मधेपुरा एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के निर्देश पर मामले में संलिप्त अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी एवं गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। जहां 23 जुलाई 2024 की रात्री में वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर मामले में संलिप्त अपराधी मु. सुभान पिता मु.हकीम कठौतिया धरहारा थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा, को ग्राम कठौतिया से एवं मु. सलामुन उर्फ सलाउद्दीन पिता मु. सज्जाद मधुवन थाना जानकीनगर जिला पूर्णियों को भरगामा थाना क्षेत्र (जिला अररिया) से गिरफ्तार किया गया है।

    एसडीपीओ ने बताया कि बचे आरोपितों के खिलाफ छापेमारी जारी हैं। हत्या के मामले में प्रयुक्त आग्नेयास्त्र के बारामदगी हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। इस अभियान में थानाध्यक्ष बिहारीगंज अमित रंजन,सशस्त्र बल, चौकीदार शामिल थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।