सिंहेश्वर, मधेपुरा/थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर से 5.10 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर वार्ड संख्या 12 स्थित भाभी चाय दुकान के पीछे एक खुले भुसखार में तीन युवक के द्वारा स्मैक बेचा जा रहा है. जिसके बाद अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दण्डाधिकारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी सिंहेश्वर रोहित कुमार को दण्डाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया. जो अपने साथ एक ज्वेलर्स प्रोपराईटर को इलेक्ट्रोनिक वजन मशीन के साथ थाना पर आये. जिनके साथ प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए पुलिस पदाधिकारी पीटीसी रंजीत कुमार पासवान एवं प्रपुअनि उदय कुमार भानु एवं प्रपुअनि रविशंकर कुमार एवं अन्य पुलिस कर्मी के साथ गुप्तचर के बताये अनुसार चाय दुकान के पीछे रघुनंदन यादव के खुले भुसखार का घेराबंदी किया. जहां भुसखार में तीन युवक को पाया गया. तीनों युवक ने अपना नाम नितीश कुमार, बॉबी कुमार और कुन्दन कुमार बताया. उक्त तीनों युवकों का विधिवत तलाशी लिया तो तीनों लड़के के आसपास से एक उजले रंग के डब्बे में छोटे- छोटे प्लास्टिक के पुड़िया में स्मैक जैसा पदार्थ 11 पीस, स्टील के चुनौटी में छोटे- छोटे प्लास्टिक के पुड़िया में स्मैक जैसा पदार्थ 20 पीस, कुल 31 पीस जिसका वजन करने पर कुल वजन 05.10 ग्राम हुआ. इसके साथ- साथ स्मैक पीने वाला सील्वर कलर का छोटा- छोटा आठ पीस रेपर, स्मैक पैक करने वाला उजले रंग कटा हुआ चार पीस प्लास्टिक, स्मैक उठाने में प्रयोग होने वाला छोटा स्टील ब्लेड, एक काले रंग का स्मैक मापने वाला इलेक्ट्रानिक मशीन, विभिन्न रंग का आठ पीस लाइटर एवं मिट्टी का बना काले रंग का चीलम बरामद हुआ. बरामद स्मैक के संबंध में पुछताछ किया तो नीतिश कुमार ने बताया कि हमलोग को एक लड़का पथराहा का है जो स्मैक लाकर पहुंचाता है. जिससे हमलोगों ने नौ हजार का स्मैक खरीदे है. वहीं थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.
5.10 ग्राम स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
सिंहेश्वर, मधेपुरा/थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर से 5.10 ग्राम स्मैक के साथ तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि ग्राम रामपुर वार्ड संख्या 12 स्थित भाभी चाय दुकान के पीछे एक खुले भुसखार में तीन युवक के द्वारा स्मैक बेचा जा रहा
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
Support us
ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement
Related Stories
728 x 90
Advertisement
728 x 90
Advertisement
300 x 250
Advertisement















