सुपौल/ सदर थाना की पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर महीनों से फरार चल रहे अपराधी को को गिरफ्तार किया। जिसे मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया कि बीते दिनों शहर के डिग्री कॉलेज चौक पर सुकुमारपुर निवासी नारायण साह के पुत्र मनीष कुमार पर अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया था। इसको लेकर सदर थाना नारायण साह द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने थाना कांड संख्या 377/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। वैज्ञानिक साक्ष्य व अन्य लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आया कि शहर के ही दुर्गास्थान निवासी शंभु कामत के पुत्र लेखराज उर्फ राज कामत की संलिप्तता सामने आई है। जिसे नाटकीय अंदाज में ब्रह्मस्थान चौक से गिरफ्तार किया और आरोपी से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत भेज जा रहा है।