Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में चार महिला समेत छह लोग घायल

- Sponsored -

मो० मुजाहिद आलम@कुमारखंड,मधेपुरा

कुमारखंड थाना क्षेत्र के बैसाढ़ पंचायत स्थित बैसाढ़ गांव में रविवार को सरकारी जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से 4 महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक पक्ष के सुधीश राम ने बताया समाजिक पंचायत द्वारा सरकारी जमीन का सीमांकन कर बंटवारा कर दिया दूसरा पक्ष के मीरा देवी अन्य नहीं मान रहे थे। समाजिक पंचायत द्वारा सीमांकन पिलर को दूसरा पक्ष के मीरा देवी,ललन कुमार, चंचल देवी, विद्यानंद राम, सनोज राम, रोशन राम उखाड़ कर फेंक दिया। जब कहने गए तो उक्त सभी व्यक्ति गाली गलज करते हुए मारपीट करने लगे मारपीट की घटना में कलिया देवी,चनिया देवी, सुधीश राम घायल हो गया।

दूसरा पक्ष के ललन कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया मेरे हिस्से की जमीन में जबरदस्ती पिलर गाड़ दिया था। उसी को हटा रहे थे तो दूसरा पक्ष के सुधीश राम, कलिया देवी, चनिया देवी, जयकुमार राम, राजेंद्र राम आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में चंचल देवी, मीरा देवी, ललन कुमार घायल हो गया। सभी घायल को परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.