Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सिंहेश्वर महोत्सव का उद्घाटन आज, इशिता विशवकर्मा, जय झा और कल्पना पटवारी की प्रस्तुतियों से गूंजेगा माहौल - Kosi Times
  • Desh Duniya
  • सिंहेश्वर महोत्सव का उद्घाटन आज, इशिता विशवकर्मा, जय झा और कल्पना पटवारी की प्रस्तुतियों से गूंजेगा माहौल

    मधेपुरा/  सिंहेश्वर मवेशी हाट के विशाल प्रांगण में आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव में सुर लय व ताल की त्रिवेणी बहेगी। इस वर्ष महोत्सव में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। छह से आठ मार्च तक चलने वाले महोत्सव में श्रद्धालु जहां एक ओर शिवरात्रि मेला का आनंद


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/  सिंहेश्वर मवेशी हाट के विशाल प्रांगण में आज से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव में सुर लय व ताल की त्रिवेणी बहेगी। इस वर्ष महोत्सव में भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। छह से आठ मार्च तक चलने वाले महोत्सव में श्रद्धालु जहां एक ओर शिवरात्रि मेला का आनंद लेंगे, वहीं दूसरी ओर सुरों की मधुर धारा से वातावरण गूंज उठेगा। महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ किया जाएगा। पहले दिन उद्घाटन सत्र के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। जहां नामचीन मशहूर कलाकार भक्ति संगीत, शास्त्रीय गायन और लोकगीतों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे। सिंहेश्वर महोत्सव में पहले दिन क्षेत्रिय व स्थानीय बड़े कलाकार अपनी कला का जलवा बिखेरेंगे।

    सारेगामा विजेता इशिता विश्वकर्मा अपनी मधुर आवाज से कार्यक्रम की रौनक बढ़ाएगी। महोत्सव में इशिता बतौर गायिका अपनी पूरी टीम के साथ परफॉर्मेंस देंगी। इधर, जिला प्रशासन की ओर से बाहर से आने वाले पर्यटक व श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए महोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है। वहीं दूसरे दिन का आकर्षण सहरसा के जय झा होंगे। क्षेत्रीय व स्थानीय गायकों के साथ बाहर से आए प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके मधुर स्वर भक्तों को भक्ति में सराबोर कर देंगे। मवेशी हाट में बन रहे मंच व पंडाल को विशेष रूप से रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा। जिससे माहौल और भी आकर्षक बनेगा।

    स्थानीय स्तर पर महोत्सव की व्यवस्था संभाल रहे बीडीओ आसुतोष कुमार, सीओ नवीन कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष वीरेंद्र राम ने कहा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है। साथ ही इस तरह के आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान करने का अवसर मिलता है।

    तीन दिवसीय महोत्सव में भाग लेकर श्रद्धालु न सिर्फ भक्ति भाव में डूब जाएंगे, बल्कि सुरों की महफिल का भी आनंद ले सकेंगे। सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। भक्तों के बैठने की विशेष व्यवस्था रहेगी प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

    इशिता विशवकर्मा, जय झा और कल्पना पटवारी की प्रस्तुतियों से गूंजेगा माहौल:: महोत्सव में आज सारेगामा विनर इशिता विश्वकर्मा बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति देंगी। दूसरे दिन सहरसा के जय झा मैथिली और भक्ति संगीत पेश करेंगे। मशहूर गायिका कल्पना पटवारी का अंतिम दिन 8 मार्च को कार्यक्रम होगा। इस 3 दिवसीय सिंहेश्वर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक कला प्रदर्शन और भजन संध्या के साथ झांकी निकाला जाएगा। बिहार के पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। समारोह में उद्घाटनकर्ता के साथ ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सह प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावे हीं स्थानीय सांसद मंत्री, विधायक और गणमान्य हस्तियां भी इस आयोजन की शोभा बढ़ाएंगी।

    :सारेगामा बाद सिंहेश्वर महोत्सव में धमाल मचाएंगे जय झा ::: सा रे गा मा के मंच पर धमाल मचाने के बाद जय झा सात मार्च को सिंहेश्वर महोत्सव में भी लोगों का खूब मनोरंजन करेंगे । वे एक से बढ़कर एक आइटम सांग पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे । बता दे सहरसा के छोटे गांव रहुआ का जय झा आज भी देशभर के संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज कर रहा है। इससे पहले महोत्सव के मंच पर स्थानीय व क्षेत्रीय कलाकारों का कार्यक्रम होगा। वहीं स्कूली बच्चों की प्रस्तुति होगी। तीनों दिन स्थानीय व क्षेत्रीय कलाकारों द्वारा लोक नृत्य, नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। इस बीच संगीत, नृत्य, शिव पार्वती झांकी, भजन, राम भजन सहित अलग अलग कई तरह के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

    ::लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच है सिंहेश्वर महोत्सव :: सिंहेश्वर महोत्सव धार्मिक आस्था का केंद्र होने के साथ बिहार के पर्यटन और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच भी है। हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा सिंहेश्वर नाथ के दर्शन के लिए यहां आते हैं। इस बार आयोजन को और भव्य बनाने के लिए पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए सुरक्षा, परिवहन, स्वच्छता और चिकित्सा सेवाओं की व्यापक व्यवस्था की गई है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन हर आवश्यक सुविधा सुनिश्चित करेगा। बिहार सरकार, पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित यह महोत्सव राज्य के धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।