Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

 दो अलग-अलग स्थानों पर जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट में सात लोग घायल, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

- Sponsored -

मो ० मुजाहिद आलम

कोसी टाइम्स@कुमारखंड,मधेपुरा

कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित बिशनपुर वार्ड नंबर 2 में पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में हुए जमकर मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायल को स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया गया कि एक पक्ष सुमन यादव, दूसरा पक्ष के अंग्रेज यादव के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा हैं।

एक पक्ष के घायल सुमन यादव ने बताया मेरे निजी जमीन में लगे बांस को दूसरा पक्ष के अंग्रेज यादव गजेन यादव अन्य परिजन बांस काटने लगते है कई बार सामाजिक पंचायत भी किया गया नहीं मानते हैं। दूसरा पक्ष के अंग्रेज यादव, गजेन यादव, रूबी देवी गाली गलौज करते रहते हैं मना किया तो उक्त सभी व्यक्ति गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में एक पक्ष के सुमन यादव, नीतू देवी, रोशनी देवी घायल हो गए।

वही दूसरा पक्ष के घायल अंग्रेज यादव ने आरोप लगाते हुए बताया रुपया लेनदेन को लेकर दूसरे व्यक्ति को कह रहे थे । एक पक्ष के सुमन यादव, मुकेश यादव, नारायण यादव, रोशनी देवी अन्य गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

मारपीट की घटना में दूसरा पक्ष के अंग्रेज यादव, रूबी देवी घायल हो गए। सभी घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया मारपीट की घटना हुई है। इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है आवेदन मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर कुमारखंड थाना क्षेत्र के बिशनपुर बाजार पंचायत स्थित टिकुलिया मकड़ी टोला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए ।

स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने घायल दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात है चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।

बताया गया की टिकुलिया मकड़ी टोला में एक पक्ष के विद्यानंद शर्मा , दूसरा पक्ष के अर्जुन शर्मा के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा हैं। एक पक्ष के घायल विद्यानंद शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया मेरा खतियानी जमीन को कब्जा किया हुआ है। कई बार सामाजिक पंचायत हुआ है अर्जुन शर्मा अन्य नहीं मानते हैं। शुक्रवार को मेरे निजी जमीन में फूस का टट्टी लग रहे थे। मना करने गए तो दूसरा पक्ष के अर्जुन शर्मा, गजेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा , भूपेंद्र शर्मा अन्य परिजन गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। मारपीट की घटना में एक पक्ष के विद्यानंद शर्मा, चनिया देवी घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया है।

थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया मारपीट की घटना हुई है इलाज के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.