मोहन कुमार/ मधेपुरा/सदर प्रखंड कार्यालय भवन  काफी जर्जर हो चुका है ।इस कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारी कभी भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं ।कई वर्षो पहले  सदर प्रखंड सह कार्यालय भवन का निर्माण किया गया था  तब से लेकर आज तक उसी भवन में कार्यालय का संचालन होता चला आ रहा है ।

कार्यालय में पानी की बूंदें टेबल पर टपक जाता है जिससे कई फाइलें बर्बाद भी हो जाती है। छत से गिर रहे प्लाटर के टुकड़े एवं पानी की बूंदों के बीच किसी तरह प्रखंड  कार्यालय के कर्मचारी व अधिकारी को जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी निभाते है।

वही इस संबंध में सदर  बीडीओ कलावती कुमारी ने बताया कि एक माह पूर्व प्रखंड कार्यालय एवं आवास के जर्जर होने एवं नए कार्यालय तथा आवास के निर्माण के लिए जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है जल्द ही ठीक होने की संभावना है।