• Others
  • 20 पुरिया स्मैक के साथ चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    मो ० मुजाहिद आलम कोसी टाइम्स@कुमारखंड,मधेपुरा कुमारखंड थाना क्षेत्र के कुमारखंड रोता रोड स्थित नहर पुल के समीप से कुमारखंड थाना पुलिस ने 20 पुड़िया स्मैक के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को पुलिस अभीरक्षा में जेल भेज दिया। कुमारखंड थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो ० मुजाहिद आलम

    कोसी टाइम्स@कुमारखंड,मधेपुरा

    कुमारखंड थाना क्षेत्र के कुमारखंड रोता रोड स्थित नहर पुल के समीप से कुमारखंड थाना पुलिस ने 20 पुड़िया स्मैक के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को पुलिस अभीरक्षा में जेल भेज दिया।

    कुमारखंड थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कुमारखंड रोड स्थित नहर पुल के पास चार-पांच लड़का बैठा है जो स्मैक की खरीद बिक्री कर रहा है।

    गुप्त सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर दंडाधिकारी सह सीओ आकांक्षा के साथ नहर पुल के पास पहुंचते ही वहां पर बैठे लड़का पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के सहयोग से चारों युवक को धर दबोच लिया गया। आरोपी कुमारखंड निवासी सुमित कुमार की पहने हुए जींस पैंट के पीछे पॉकेट की तलाशी के दौरान प्लास्टिक में बंधा हुआ आठ पुरिया स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया। बरहकुरवा निवासी निलेश कुमार के पहने हुए जींस पैंट के पॉकेट से की दो पुड़िया स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया। वहीं खुर्दा निवासी सागर कुमार की तलाशी के दौरान पेट के पॉकेट से सात पुरिया स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया। जबकि खुर्दा निवासी गौतम कुमार की तलाशी लेने के दौरान कमीज के ऊपरी पॉकेट से तीन पुरिया स्मैक जैसा पदार्थ बरामद किया गया। सभी पुरिया का वजन 1.65 मिलीग्राम पाया गया। उक्त सभी चारों आरोपी पर धारा 8(c)/ 21(a)/ 22 N.D.P.S एक्ट अंतर्गत प्राथमिक की दर्ज कर चारों आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में मधेपुरा जेल भेज दिया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।