Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

मैसूर साहित्य महोत्सव में साहित्यकार सविता चड्ढा को मिलेगा प्रज्ञान विश्वम सम्मान 

- Sponsored -

हेमलता म्हस्के,नई दिल्ली /अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति का तीन दिवसीय अठारहवां राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 19 जून से प्रारंभ हो रहे तीन दिवसीय कर्नाटक के ऐतिहासिक नगर  मैसूर के “रॉयल इन” सभागार में आयोजित किया जा रहा है। वैश्विक चिंतक कवि प्रज्ञान पुरुष पंडित सुरेश नीरव की अध्यक्षता में होने जा रहे इस राष्ट्रीय अधिवेशन में  सुनाम धन्य साहित्यकारों के नाम  उल्लेखनीय हैं।  जो साहित्यकार इस अधिवेशन में सम्मिलित हो रहे हैं उनमें  दिल्ली से लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार-  डॉ सविता चडढा चड्ढा हैं इन्हें इस महोत्सव में प्रज्ञान विश्वम सम्मान दिया जा रहा है ।

उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सविता चड्ढा को पिछले वर्ष हरियाणा साहित्य अकादमी से हरियाणा गौरव सम्मान मिला है इसके अलावा उन्हें देश भर से साहित्य सृजन के लिए अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं साहित्य की कई विधाओं की लेखिका डॉ सविता चड्ढा साहित्य सृजन के साथ-साथ समाज सेवा में भी कई दशकों से कार्य कर रही हैं ।

विज्ञापन

विज्ञापन

उल्लेखनीय है प्रज्ञान विश्वम सम्मान  से अलंकृत होने वाली  डॉ. सविता चड्ढा एक संवेदनशील और जागरूक  लेखक हैं जिन्होंने साहित्य की विभिन्न विधाओं में लिखकर अपने विशिष्ट पहचान बनाई है। 28 अगस्त, 1953 को जन्मी श्रीमती सविता चड्ढा ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है। एम. ए. अंग्रेजी, एम. ए.  हिंदी, के साथ-साथ आपने  पत्रकारिता, विज्ञापन और जनसंपर्क में डिप्लोमा और दो वर्षीय कमर्शियल प्रैक्टिस डिप्लोमा, प्रथम डिवीजन में विशेष योग्यता के साथ  पास  किया है।

आपने 1982 से लेखन कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई हैं। आपकी  50 पुस्तकें (जिनमें  12 कहानी संग्रह, 5 बाल पुस्तकें,  9 लेख संग्रह, 2  उपन्यास, 10 काव्य संग्रह  तथा 12 पत्रकारिता पर पुस्तकें)  प्रकाशित हो चुकी हैं। आपकी 8 बाल कहानियां  एनसीआरटी  दवारा पाठ्यक्रम  में चयनित  हैं। आपकी लिखित तीन कहानियों पर टेलीफिल्म निर्माण हो चुका है और कई कहानियों पर नाटक मंचन हो चुका है। आप 60 से अधिक कहानियां आकाशवाणी पर पढ़ चुके हैं , वहीं कक्षा 6 ,7 ,8 के पाठ्यक्रम में भी आपकी तीन बाल कहानियों को शामिल किया गया है । आपकी कहानियां अंग्रेजी, पंजाबी, उर्दू भाषा में अनुवादित है । आपकी पत्रकारिता की तीन पुस्तकों को दिल्ली विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय और देश के कई पत्रकारिता विश्वविद्यालयों में सहायक ग्रंथों के रूप में शामिल किया गया है और पढ़ाया जा रहा है । आपकी कहानियों पर विश्वविद्यालयों में शोध हो चुका है और हो भी रहा है। आपके व्यक्तित्व और कृतित्व पर कई पुस्तकें और पत्रिकाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। लोक सभा, राज्य सभा टीवी और दूरदर्शन पर “ पत्रिका कार्यक्रम “ में और कई समाचारपत्रों में आपके इंटरव्यू प्रकाशित हो चुके हैं।

मालूम हो कि साहित्य सृजन के अलावा सविता चड्ढा देश के प्रतिष्ठित बैंक,पंजाब नेशनल बैंक के राजभाषा विभाग में वरिष्ठ प्रबंधक के रूप में कार्य किया है  और  दिल्ली बैंक नगर राजभाभाषा  कार्यान्वयन समिति के माध्यम हिंदी के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है जिसके लिए आपको बैंक ने समय समय पर सम्मानित किया हैं। केंद्रीय सचिवालय हिंदी परिषद् में साहित्य मंत्री के रूप में आपकी सेवाएं  और बैंक और देश की कई पत्रिकाओं के संपादन  कर अपने हिंदी भाषा की अप्रतिम सेवा भी की है।आपने कई देशों की साहित्यिक यात्राएं की हैं और विभिन्न विषय पर अपने लेख, व्याख्यान, पर्चे प्रस्तुत किए हैं।     हिंदी अकादमी, दिल्ली का 1987 में साहित्यिक कृति पुरस्कार, हरियाणा साहित्य अकादमी  का हरियाणा गौरव सम्मान, वूमेन केसरी, साहित्य गौरव, राष्ट्र रत्न , साहित्य  सुधाकर , साहित्य शिखर सम्मान, दिल्ली गौरव के अलावा देश विदेश की 60 से भी अधिक संस्थाओं ने आप को सम्मानित किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.