Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

मधेपुरा : संत मुक्त मानव सेवाश्रम मुक्तनगर नगडहरी में आयोजित किया गया पौधारोपण कार्यक्रम

👉संत ज्ञान स्वरूप तपस्वी ने कहा इसान अपने स्वार्थ की पूर्ति हेतु वृक्षों को धड़ा-धड़ काट रहा 👉रुपौली प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल कुमार मंडल ने कहा पेड़ प्रकृति की अनुपम देन है। 👉नवगछिया जिला परिषद नंदनी सरकार ने कहा पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग

- Sponsored -

चौसा, मधेपुरा/सामाजिक शैक्षणिक कल्याण चौसा के बैनर तले मधेपुरा, पुर्णिया व भागलपुर जिले के बीच सीमा पर अवस्थित संत मुक्त मानव सेवाश्रम मुक्तनगर नगडहरी में आज एक समारोह का आयोजन कर पौधारोपण किया गया। जिसका उद्घाटन पुरवोत्तर बिहार के सबसे चर्चित संत ज्ञान स्वरूप तपस्वी ने की।जिसकी अध्यक्षता संघ के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा ने की।

समारोह को संबोधित करते हुए संत ज्ञान स्वरूप तपस्वी ने कहा कि इसान अपने स्वार्थ की पूर्ति हेतु वृक्षों को धड़ा-धड़ काट रहा है। परन्तु वृक्ष लगाने से पीछे हट रहा है। जिसके चलते पूरे संसार के सामने पर्यावरण प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गया है। उन्होंने कहा कि पौधो की देखभाल करके ही हम उनसे छाया व फल की उम्मीद कर सकते है।

संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,सचिव सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने आमलोगों से आह्वान किया कि वह अपने घर आगन में एक एक पौधा अवश्य लगाए। जिससे आए दिन बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण का संतुलन सही किया जा सके। पौधे मानव के लिए हानिकारक गैसों का सेवन कर सांस के लिए आवश्यक आक्सीजन का विसर्जन करते है।

विज्ञापन

विज्ञापन

रुपौली प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल कुमार मंडल ने कहा कि पेड़ प्रकृति की अनुपम देन है। पेड़ एक देश की बहुमूल्य संपदा होते हैं, जहां पर पेड़ अधिक मात्रा में होते हैं। वहां की जलवायु स्वच्छ होती है। नवगछिया जिला परिषद नंदनी सरकार ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इनकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। जब तक पृथ्वी पर पेड़ों का अस्तित्व है तब तक ही मानव सभ्यता का अस्तित्व है। इसलिए हमें पेड़ों की सुरक्षा करनी होगी।

कार्यक्रम प्रभारी जवाहर चौधरी ने कहा कि संघ पिछले पांच वर्षों में दर्जनों स्थान पर अब तक दो हजार से अधिक पौधारोपण कर चुकी है।अधिवक्ता विनोद आजाद ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पृथ्वी के पर्यावरण को बचाना है क्योंकि यह हम सभी का कर्तव्य है।सभी को अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने की आवश्यकता है। युवा समाजसेवी प्रशांत कुमार कन्हैया,अशोक कुमार ने कहा कि प्रदूषण रहित पर्यावरण हेतु कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करना चाहिए और पेड़ पौधों को बचाने के लिए जल संरक्षण भी अति आवश्य है क्योंकि पेड़ पौधों से ही हमे जीवनदायी ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है।

शिक्षक सह अंगिका कवि फूल कुमार अकेला द्वारा उपस्थित जन को पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताते हुए जानकारी दी कि वर्तमान में पृथ्वी का तापमान बढ़ता जा रहा है।जिसका मुख्य कारण वनों का विनाश और पेड़ों की कटाई है।हमें अपने जीवन में कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करना चाहिए।

इस दौरान संत योगेश ज्ञान स्वरूप तपस्वी,नवगछिया जिला परिषद नंदनी सरकार,रुपौली प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गोपाल कुमार मंडल,संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,सचिव सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन,नवनीत कुमार,उपाध्यक्ष मनोज शर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार मंडल, सुनील अमृतांशु, कमलेश्वरी दास,नीरज कुमार,अनुराग आनंद,आशीष कुमार, दिलीप जायसवाल,राकेश जायसवाल,कुमोद कुमार,कुमार रामानंद सागर, अनुराग आनंद,प्रमोद दास,नागेश्वर दास,फूल कुमार अकेला,प्रशांत कुमार कन्हैया,अशोक कुमार,अधिवक्ता विनोद आजाद,जवाहर चौधरी ने पौधा रोपण किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.