Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

अंतर राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट में झारखंड ने बिहार को किया पराजित

- Sponsored -

मधेपुरा प्रतिनिधि/मधेपुरा जिला के चौसा प्रखंड अंतर्गत जनता हाई स्कूल के कीड़ा मैदान में आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वधान में अंतर राज्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला झारखंड के गोड्डा बनाम बिहार के बक्सर के बीच खेला गया ।जिस में गोड्डा ने एक शून्य से बक्सर को पराजित कर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया।


मुख्य अतिथि एसडीजीएम उदाकिशुंगनज रंजन कुमार सिंह,उद्घाटन कर्ता अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिन्ह, अनुमंडल न्यायालय के दो जज,प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रजेश कुमार दीपक,अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह,थाना अध्यक्ष किशोर कुमार ने खिलाड़ी से परिचय प्राप्त करते हुए खेल शुरू कराया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन


खेल के फास्ट टाइम में दोनो टीम शून्य शून्य की बराबरी में रही। मध्यांतर के बाद गोड्डा की टीम ने बक्सर पर एक गोल दाग कर बढ़त बना लिया। खेल समाप्ति तक यह बढ़त कायम रहा।इस तरह गोड्डा की टीम को विजय घोषित किया गया। और बक्सर के टीम को उप विजेता।
दोनो टीम को आए हुए अतिथि के द्वारा ट्राफी प्रदान किया गया। दोनों टीम को चेक भी प्रदान किया गया। आए हुए अतिथि को भी चौसा प्रखंड के अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष के द्वारा बुके वो अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ आजाद स्पोर्टिंग क्लब के मेंबर, मिडिया कर्मी ,निर्णायक,कॉमेंटेटर को भी सम्मानित किया गया। इस टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए आजाद स्पोर्टिंग क्लब के सदस्य सह पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी निरंजन कुमार सिंह, राजेश पासवान, श्रवण कुमार पासवान, मनोज राणा, मनोज पासवान, इरफान अली, सत्येंद्र नारायण मेहता, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अजीज, राजीव रंजन तथा प्रशासनिक तौर पर अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ,प्रखंड विकास पदाधिकारी बृजेश कुमार दीपक, थाना अध्यक्ष किशोर कुमार शामिल हैं।निर्णायक के रूप में सहरसा के मो0 अशफाक आला,खगड़िया आदित्य कुमार वो शंकर कुमार सिंह,मुंगेर के रवि शेखर कुमार निभा रहे थे। वही कोमेंट्री में एतिवारी नरेश श्रावण,मंसूर नदफ,रसीद लतीफ,यासिर हमीद ने किया।


अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि यहां के सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा इस खेल को सफल बनाया गया। इस टूर्नामेंट के माध्यम से युवा में एक ज्वाला जगाने का कार्य किया गया।इस खेल से युवाओं में उत्साह बढ़ी है। एक जमाने में चौसा प्रखंड का महत्वपूर्ण खेल माना जाता था। फुटबॉल बीते 10 वर्षों से यह मृत अवस्था में थी।जिसमें जान डालने का यह टूर्नामेंट ने काम किया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के इस मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।अब किसी भी शर्त पर कोई भी लोग इस मैदान को अतिक्रमण नहीं करें। मैदान का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग भी इस मैदान पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करने दें। तभी इस मैदान की सार्थकता बनी रहेगी।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.