• Others
  • भागलपुर में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने रेत पर पीएम नरेंद्र मोदी की आकृति बनाकर किया स्वागत 

    भागलपुर ब्यूरो दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन, अंग जन गण , अंगिका सभा फाउंडेशन और अंग मदद फाउंडेशन सहित समस्त अंग वासियों की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा से पहले उनके स्वागत में अंग प्रदेश के भागलपुर में कर्ण गढ़ पर 50 टन रेत का उपयोग


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    भागलपुर ब्यूरो

    दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन, अंग जन गण , अंगिका सभा फाउंडेशन और अंग मदद फाउंडेशन सहित समस्त अंग वासियों की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार यात्रा से पहले उनके स्वागत में अंग प्रदेश के भागलपुर में कर्ण गढ़ पर 50 टन रेत का उपयोग करते हुए 20 फिट ऊंचे नरेंद्र मोदी की एक अनोखी मूर्ति बनाकर अपनी कला से प्रधानमंत्री का स्वागत किया हैं।* अगले दिन 24 फरवरी को दानवीर कर्ण की मूर्ति बनाई जाएगी।

    बिहार दौरे से पहले अंग प्रदेश भागलपुर के कर्ण गढ़ पर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की रेत की मूर्ति बनाई गई।

    प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हर कोई उत्साहित हैं, एक ओर शहर में स्वच्छता ही सेवा का अभियान चलाकर, तो कही पीला अक्षत लेकर, तो कही मैराथन का कार्यक्रम, तो कही महिलाओं ने अपनी हाथों मेहंदी लगाकर मोदी जी के भागलपुर में आने का इंतजार कर रहे है। तो वही दुसरी ओर दानवीर कर्ण वेलफेयर फाउंडेशन अंग जन गण, अंगिका सभा फाउंडेशन और अंग मदद फाउंडेशन की पहल से अन्तर्राष्ट्रीय रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार खास मौके पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले उनके स्वागत के लिए अंग प्रदेश भागलपुर के कर्ण गढ़ पर 50 टन रेत का उपयोग करते हुए 20 फिट ऊंचे भारतीय पीएम की एक अनोखी मूर्ति बनाकर अभिनंदन किया है। इसे बनाने में मधुरेंद्र को 12 घंटे का समय लगे।

    इस जटिल रेत कलाकृति में प्रधानमंत्री मोदी की विस्तृत छवि, राज्य की सांस्कृतिक विरासत और भागलपुर में आपका स्वागत है’ संदेश अंकित है।

    सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की इस कलाकृति को देखने के लिए लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। कई लोग अपने मोबाइल फोन से फोटो और सेल्फी लेते नजर आने लगे जिससे यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई। यह कलाकृति अंग प्रदेश के दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है।

    मौके पर ने उपस्थित राजनीतिज्ञ हस्तियों, शिक्षाविदों व प्रबुद्ध लोगों में प्रमोद सिन्हा, रतन मंडल, संजय यादव, सुधीर मंडल, प्रसून लतांत, वंदना झा, परमानंद, लखन खटीक, पप्पू और पुरुषोत्तम आदि ने भी मधुरेंद्र की कलाकृति की सराहना करते बधाई भी दी।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।