• Desh Duniya
  • 30 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला समेत पांच शराब कारोबारी गिरफ्तार

    सोनवर्षा,सहरसा/ बसनही थाना पुलिस व काशनगर ओपी पुलिस ने अलग अलग जगह छापेमारी अभियान चला 30 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला समेत पांच शराब कारोबारी के अलावा शराब के नशे में 9 लोगो को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि चकला गांव निवासी महिला शराब कारोबारी अनिता


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    सोनवर्षा,सहरसा/ बसनही थाना पुलिस व काशनगर ओपी पुलिस ने अलग अलग जगह छापेमारी अभियान चला 30 लीटर देशी महुआ शराब के साथ एक महिला समेत पांच शराब कारोबारी के अलावा शराब के नशे में 9 लोगो को गिरफ्तार कर लिया।

    इस बाबत थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि चकला गांव निवासी महिला शराब कारोबारी अनिता देवी को 5 लीटर व गोदराम गांव निवासी पिंकू यादव को 15 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार करने के अलावा मंगवार निवासी फूलचंद शर्मा, महुआ बाजार निवासी पंकज मंडल, बलैठा निवासी उदित मंडल,बड़गांव निवासी जयप्रकाश मुखिया को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। वही काशनगर ओपी पुलिस ने मंगनमा गांव निवासी गौतम कुमार व राहुल कुमार को 6 लीटर जबकि बसनही थाना क्षेत्र के गोलाबासा निवासी सिंटू कुमार व विद्यासागर को 4 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार करने के अलावा तूफानी कुमार, बबलू सादा, सौरभ कुमार, सुनील कुमार व बमबम कुमार को बिंदटोली चौक के पास से शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।