Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

धरना प्रदर्शन:आंगनबाड़ी सेविका – सहायिकाओं ने दिया धरना

सहायिकाओं ने कहा - भीख नहीं मांग रहे अधिकार, हक मांग रहे

- Sponsored -

मधेपुरा ब्यूरो/जिले के बाल विकास परियोजना कार्यालय चौसा के समक्ष आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आवाहन पर आज शुक्रवार को सेविका और सहायिका ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

प्रदर्शन कर रही सेविकाओं ने कहा कि हम सरकार से भीख नहीं अपना हक मांग रहें हैं। सरकार किए गए कार्य का मेहनताना भी सही तरीके से नहीं दे रही है। उनलोगों से काम तो लिया जाता है। लेकिन जब उनलोगों के हक की बात आती है तो सरकार मुकर जाती है। आंगनबाड़ी संचालन के साथ – साथ सरकार के अन्य विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में भी वे लोग अपनी भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन उनकी मांगों को नजरअंदाज कर दिया जा रहा है।

संघ के जिलाध्यक्ष पल्लवी कुमारी ने कहा कि आठ सूत्री मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। जिसके तहत प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया गया। इसके बाद जिला मुख्यालय व प्रदेश स्तर पर भी आंदोलन किया जायेगा। 28 फरवरी को जिला मुख्यालय में जेल भरो अभियान कर डीएम के माध्यम से मांग पत्र बिहार सरकार को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि तय सीमा के अंदर यदि हमारे मांग नहीं मांगी गई तो 20 मार्च को विधान सभा का घेराव किया जाएगा। संघ के नेताओं ने कहा कि एक दैनिक मजदूर की मजदूरी से भी कम उनलोगों को वेतन दिया जा रहा है। उनसे काम तो लिया जा रहा है। लेकिन जब उनको हक देने की बात आती है तो सभी लोग पीछे हट जाते हैं। अब सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
धरना प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष रिंकू राय, सचिव विनीता कुमारी, चंदन कुमारी, रीना कुमारी, कुमारी भारती, सोनी कुमारी, रीना कुमारी, मधु कुमारी, रेनू कुमारी, निसरत बानो, सपना कुमारी,नौला खातून, चंदन कुमारी, सुनीता कुमारी, सरवरी खातून, सपना कुमारी,डेजी कुमारी, संगीता कुमारी, कुमारी खुशबू समय तो दर्जनों की संख्या में सेविकाओं ने भाग लिया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply

Your email address will not be published.