• Desh Duniya
  • अरुण कुमार को साहुगढ गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित

    मधेपुरा/ मधेपुरा प्रखंड के साहुगढ हुलास टोला में संत शक्ति क्लब के तत्वाधान में सरस्वती पूजा के अवसर पर रोड रेस का आयोजन किया गया । रोड रेस को राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष जयकान्त यादव,बी एन भी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार यादव,डॉक्टर नवीन कुमार सिंह,डॉक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला खेल प्रशिक्षक


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ मधेपुरा प्रखंड के साहुगढ हुलास टोला में संत शक्ति क्लब के तत्वाधान में सरस्वती पूजा के अवसर पर रोड रेस का आयोजन किया गया । रोड रेस को राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष जयकान्त यादव,बी एन भी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अरविंद कुमार यादव,डॉक्टर नवीन कुमार सिंह,डॉक्टर मृत्युंजय कुमार सिंह, जिला खेल प्रशिक्षक संत कुमार, पूर्व मुखिया अरविंद यादव ने संयुक्त रूप से कॉलेज के मुख्य द्रार पर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    रोड रेस भगवानपुर होते हुए दीवान टोला होते हुए हुलास टोला में संपन्न हुआ ।रोड रेस में प्रथम अमित कुमार मलिया,द्वितीय अमित कुमार साहुगढ,तृतीय शंकर यादव हुलास टोला,चतुर्थ अमरेंद्र कुमार मोरकाही, पप्पू कुमार पांचवा हुलास टोला प्राप्त किया।

    मौके पर सभी खिलाड़ियों को ट्रेक सुट देकर सम्मानित किया गया। मधेपुरा जिला कबड्डी संघ सचिव सह शिक्षक साहुगढ निवासी अरुण कुमार को साहुगढ गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जयकांत यादव ने कहा कि साहुगढ खेल के क्षेत्र में पूरे जिले में एक अलग पहचान बनाया है ।साहुगढ के कई खिलाड़ी खेल के माध्यम से सरकारी सेवा में सेवा दे रहे हैं।

    इस दौरान मुजफ्फरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में मधेपुरा के कलाकारों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रोशन कुमार,आलोक कुमार, सुमित कुमार साना, संतोष कुमार , मनदीप कुमार की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रेम कुमार ने किया ।

    मौके पर साहुगढ पंचायत 02 के मुखिया मुकेश कुमार, पूर्व मुखिया उमेश यादव, ब्रजेश कुमार, संगीत शिक्षक बाल्मीकि यादव, विपिन यादव, सियासरन कुमार यादव, राजीव कुमार, अभिमन्यु कुमार, मनीष कुमार, रणधीर कुमार, मंटू कुमार, सूरज कुमार, दीपक कुमार, प्रियरंजन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।