अफजल राज/ पुरैनी,मधेपुरा/पुरैनी के अखाड़ा चौक  स्थित एच एच 58 पर शनिवार की करीब दस बजे ट्रैक्टर में ट्रक नें जोरदार ठोकर मारी जिसमें हादसे होने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो  गई। कुछ देर के लिए एस एच 58 पर आवागमन बाधित हो गया।

घटना के बारे में बताया कि स्थानीय गणेशपुर पंचायत  निवासी अपने ट्रैक्टर से  पशु का   चारा लोड कर औराय सड़क की ओर से अखारा चौक के पास  एस एच 58 क्रॉस कर रहे थे। इसी  दौरान चौसा की तरफ से आ रहे तेज गति से बालू लोड ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन संख्या बी आर-85G -8983 नें  ट्रैक्टर के टेलर में  ठोकर मारी दी। जिससे ट्रैक्टर का टेलर बीच सड़क पर  पलट गया  और वही चालक सहित इंजन बाल-बाल बच गया।

घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डीके सिंह, एएसआई केडी यादव, कमांडों रोहित कुमार, जितेंद्र कुमार पहुंचे और ट्रक सहित चालक को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस कर्मी के सहयोग से स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर का टेलर को खड़ा कर एस एच 58 का आवागमन को संचालित कर दिया गया।