सिंहेश्वर,मधेपुरा/बिहार राज्य धार्मिक न्यास पार्षद के सदस्य सह पूर्व विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने मंगलवार को प्रसिद्ध बाबा सिंहेश्वर नाथ की विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक आस्था के साथ-साथ मिथिला की पारंपरिक संस्कृति की भी झलक देखने को मिली। मंदिर न्यास समिति के पूर्व सदस्य कन्हैया ठाकुर ने विधि-विधान एवं पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पूजा के दौरान बाबा सिंहेश्वर नाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की गई।

पूजा-अर्चना के उपरांत सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के वरीय सदस्यों ने मिथिला की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप अतिथियों का सम्मान किया। इस अवसर पर न्यास समिति के वरीय सदस्य विजय कुमार सिंह, योग नारायण राय, रोशन कुमार ठाकुर एवं अमरनाथ ठाकुर ने बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के सदस्य हरिभूषण ठाकुर बचौल के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. आभाष आनंद झा को पाग, चादर, माला एवं सिंहेश्वर मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह के दौरान मिथिला की सांस्कृतिक परंपरा और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने इस अवसर को क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण क्षण बताया।
.

कार्यक्रम के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, संजय पाठक सहित कई अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी के बीच पूजा-अर्चना एवं सम्मान का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सिंहेश्वर नाथ मंदिर क्षेत्र में धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ मिथिला की सांस्कृतिक पहचान से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से धार्मिक परंपराओं के साथ मिथिला की अतिथि-सत्कार एवं सम्मान की संस्कृति भी जीवंत होती दिखाई दी।