चौसा,मधेपुरा/ कुमार साजन/ सोमवार को चौसा चिरौरी मुख्य मार्ग पर लट्ठों वासा मोड़ के समीप सीएनजी और बाइक की टक्कर से आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घटना के बाद बाइक सवार दो व्यक्ति तथा सीएनजी चालक भागने में सफल रहे बताया जा रहा है कि तीनों भी घायल हुए है जबकि अन्य सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती गया कराया गया जहां से प्राथमिकी उपचार के बाद चिकित्सक ने एक व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घटना के संदर्भ में जख्मी राजेंद्र सिंह कोदरा भित्ता निवासी ने बताया कि अपने पुत्र सुधीर सिंह एवं नाती के साथ बाबा विश्वनाथ मंदिर से दूध चढ़ाकर वह वापस अपने घर जा रहे थे इसी दौरान अनियंत्रित सीएनजी से बचने के दौरान घायल हो गए हालांकि इस घटना में घायल उनके नाती एवं पुत्र सुधीर का इलाज कराने अन्य जगह कराया जाने की बात बताई गई. वही इस घटना में सीएनजी पर सवार आलमनगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर निवासी प्रियंका देवी ने बताया कि वह अपने पति मंजेश साह के साथ घर से सीएनजी पर सवार होकर बाबा विशु राउत मंदिर दूध चढ़ाने के लिए जा रहे थे इसी दौरान यह घटना घटित हुई. इस घटना में प्रियंका देवी के पति मंजेश साह गंभीर रूप से घायल हो गए वहीं तीसरे घायल आलमनगर थाना क्षेत्र के बजरहा निवासी विजय कुमार ने बताया कि भागलपुर जिला अंतर्गत रंगरा चौक जा रहे थे इसी दौरान चौसा की ओर से आ रहे हैं तेज रफ्तार के बाइक चालक ने सीएनजी में धक्का मार दिया जिससे दोनों ही गाड़ी और नियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए.

वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं डायल 112 की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर अन्य आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अवधेश साफी ने प्राथमिकी उपचार के बाद गंभीर रूप से मंजेश साह को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।