सिंघेश्वर,मधेपुरा / प्रखंड में संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मधेपुरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सौरभ ने संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार के लिए गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया। साथ ही युवाओं, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाया जा सकेगा। बैठक के दौरान कई कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।
बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सिंघेश्वर प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर सिंह सहित पिंकी कुमारी, रेखा कुमारी, सरिता कुमारी, वीर आलम, बिंदेश्वरी राम, मुकेश यादव, राजीव कुमार, बबलू कुमार, भूषण कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजीव मुखिया, राजू सिंह एवं संजय यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।














