• Bihar
  • मधेपुरा में सोलर क्रांति की पहल: डीएम के नेतृत्व में लगा सोलर मेला, आसान ऋण व त्वरित कनेक्शन पर जोर

    मधेपुरा / जिले में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्युत कार्यालय परिसर, मधेपुरा में आज भव्य सोलर मेला का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी अभिषेक रंजन के निर्देश पर हुआ, जिसमें उन्होंने स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा / जिले में स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विद्युत कार्यालय परिसर, मधेपुरा में आज भव्य सोलर मेला का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिलाधिकारी अभिषेक रंजन के निर्देश पर हुआ, जिसमें उन्होंने स्वयं मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

    कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बैंकों के प्रतिनिधियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सोलर योजना के तहत आने वाले सभी आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और पात्र लाभुकों को सरल एवं शीघ्र ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वहीं विद्युत विभाग को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से आवेदन लेकर उन्हें बिना किसी विलंब के सोलर कनेक्शन प्रदान किया जाए।

    डीएम ने विद्युत कार्यपालक अभियंता मधेपुरा एवं उदाकिशुनगंज को निर्देशित करते हुए कहा कि सोलर से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष “सोलर सेल” का गठन किया जाए, जिससे आवेदकों, वेंडरों और उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर समुचित सहायता मिल सके।

    मेला में सोलर ऊर्जा के सफल उपयोग के उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए। श्री ए.के. मलिक और श्री संतोष कुमार ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि सोलर सिस्टम लगाने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने श्री अमित कुमार सिंह, श्री संतोष कुमार और श्री ए.के. मलिक को सोलर अपनाने के लिए सम्मानित भी किया।

    जिलाधिकारी ने सोलर वेंडरों को मधेपुरा में अपने स्थानीय कार्यालय स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि आम उपभोक्ताओं को सोलर कनेक्शन लेने में आसानी हो और उन्हें तकनीकी सहायता तुरंत उपलब्ध हो सके।

    आंकड़ों के अनुसार, जिले में ऐसे 16,236 उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं जिनका मासिक बिजली बिल 125 यूनिट से अधिक है, जबकि उदाकिशुनगंज क्षेत्र में ऐसे 7,829 उपभोक्ता हैं। डीएम ने इन सभी उपभोक्ताओं से सौर ऊर्जा अपनाने की अपील की, जिससे वे न सिर्फ आर्थिक बचत कर सकें बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी भागीदारी निभा सकें।

    इस सोलर मेले में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए, जो लोगों के बढ़ते रुझान और जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।

    कार्यक्रम में विद्युत कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार, उदाकिशुनगंज के कार्यपालक अभियंता राजीव रंजन, सहायक अभियंता विजय कुमार, तारानंद यादव सहित कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही एफ.एन. इंडिया, फ्यूजन टेक देवन प्रा. लि. समेत विभिन्न सोलर कंपनियों और बैंकों के प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    0 0 votes
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x