• Bihar
  • सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों को छुएगा

    सम्राट चौधरी को सरकार में काम करने का एक लंबा अनुभव रहा है और हम सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व, कार्यशैली तथा सभी को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता को बहुत करीब से देख चुका हूँ। उपमुख्यमंत्री के तौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी ने जिस तरह से सभी घटक दलों के बीच समन्वय बनाकर काम किया,


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ सम्राट चौधरी एक अनुभवी, ऊर्जावान और जनहित के प्रति समर्पित नेता हैं, जिनके नेतृत्व में बिहार में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उनके नेतृत्व से पार्टी और मजबूत होगी तथा जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी। उपरोक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा बिहार के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी सह अधिवक्ता राहुल यादव ने कही।

    उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी को सरकार में काम करने का एक लंबा अनुभव रहा है और हम सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व, कार्यशैली तथा सभी को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता को बहुत करीब से देख चुका हूँ। उपमुख्यमंत्री के तौर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी ने जिस तरह से सभी घटक दलों के बीच समन्वय बनाकर काम किया, वह उनके संतुलित और परिपक्व नेतृत्व को दर्शाता है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन की नई ऊँचाइयों को छुएगा। साथ ही नीतीश कुमार के प्रति मैं व्यक्तिगत रूप से गहरा सम्मान प्रकट करता हूँ। हम सभी ने उन्हें हमेशा एक ऐसे नेता के रूप में देखा है, जिन्होंने बिहार को कठिन दौर से निकालकर उसे नई पहचान देने का कार्य किया। उनका धैर्य, उनकी सादगी और काम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणा रही है।

    बिहार को जंगलराज की स्थिति से निकालकर विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ाने में उनका योगदान ऐतिहासिक है, जिसे बिहार प्रदेश कभी नहीं भूलेगा। उनके नए दायित्व के लिए हृदय से शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि वे अपने अनुभव और मार्गदर्शन से आगे भी देश और समाज को दिशा देते रहेंगे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
    5 1 vote
    Article Rating
    Subscribe
    Notify of
    0 Comments
    Most Voted
    Newest Oldest
    Inline Feedbacks
    View all comments
    0
    Would love your thoughts, please comment.x
    ()
    x