विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर रक्षा करने का लिया संकल्प
👉 समाजसेवी सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन ने कहा प्राकृतिक संसाधनों को बचाना
मधेपुरा प्रतिनिधि
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ के तत्वावधान में आदर्श टोला एवं अभिया टोला में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने भी एक एक पौधारोपण कर रक्षा करने के लिए संकल्प लिए।
संघ के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी ने कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल है। पौधे पर्यावरण का अभिन्न हिस्सा हैं। वृक्ष हमें स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए।
समाजसेवी डॉ मनोज मंडल ने कहा कि वृक्ष न केवल हमें छाया, फल और लकड़ी देते हैं, बल्कि हमारे जीवन की सांसों को भी शुद्ध करते हैं।

विज्ञापन
संघ के सचिव संजय कुमार सुमन ने कहा कि हम सभी का फर्ज है कि हम आने वाली पीढ़ी के लिए धरती और पर्यावरण को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें।हर वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है ताकि दुनियाभर में लोगों को पर्यावरण की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जा सके।यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमें अपने प्राकृतिक संसाधनों को बचाना, प्रदूषण को कम करना और पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) आदतों को अपनाना चाहिए।
शिक्षक जवाहर चौधरी,महेश कुमार मुरारी ने कहा कि वृक्ष धरा के हैं आभूषण, हैं हमारे जीवनदाता, आओ हम सब मिलकर वृक्ष लगायें,धरती पर हरियाली लायें।
गायत्री परिवार के परिव्राजक चक्रधर मेहता ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से प्रकृति और मानव जीवन खतरे में है। इसे देखते हुए हम सब पौधे लगाएं और उन्हें पेड़ बनने तक संरक्षण दें। पर्यावरण से हम जीवित हैं। अगर पर्यावरण नहीं होगा तो हम भी नहीं होंगे।
मौके शिक्षक महेश कुमार मुरारी,जदयू नेता नित्तम कुमार गांधी,समाजसेवी परमानंद मंडल,सच्चिदानंद भगत,अमरजीत कुमार,देवांशु कुमार देव,बीरेंद्र सिंह,ध्रुव कुमार रजक समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
Comments are closed.