Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- Sponsored -

- Sponsored -

- sponsored -

”अति पिछड़ा जगाओ, भाजपा भगाओ रैली ” की सफलता के लिए किया बैठक

- Sponsored -

मधेपुरा/ जिला परिसदन में अतिपिछड़ा राजद कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष जयकांत यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य तौर पर आगामी 3 मई 2025 को राष्ट्रीय जनता दल अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के द्वारा पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में “”अति पिछड़ा जगाओ भाजपा भगाओ तेजस्वी सरकार बनाओ रैली ”” का आयोजन किया गया है। उक्त रैली को सफल बनाने के लिए आज मधेपुरा परिषदन में अति पिछड़ा कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। जिसमें मुख्य रूप से आलमनगर पूर्व प्रत्याशी सह प्रदेश उपाध्यक्ष अति पिछड़ा के नवीन निषाद, वरिष्ठ नेता डॉ मनोज यादव ग्वालपाड़ा,  राजेंद्र प्रसाद यादव, गोपाल यादव मीडिया प्रभारी, संतोष कुमार संतोषी ,युवा नेता नेपोलियन यादव, संजीव कुमार जिला प्रधान महासचिव युवा राजद, विनोद कुमार यादव,सुनील राय, सुभाष गुप्ता, विनोद मंडल, डब्लू मंडल आदि कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए नवीन निषाद ने कहा कि हम सभी अति पिछड़ा वर्ग के लोगों ने अबकी बार तेजस्वी प्रसाद यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं lबैठक को संबोधित करते हुए राजेंद्र प्रसाद यादव एवं डॉ मनोज यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि राष्ट्रीय जनता दल ए टू जेड की पार्टी है और अबकी बार बिहार की जनता तेजस्वी की सरकार बनाएंगे।

जिला अध्यक्ष जयकांत यादव ने आति पिछड़ा समाज से आह्वान किया कि हजारों हजार की संख्या में 3 मई 2025 को पटना पहुंचे।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

- Sponsored -

आर्थिक सहयोग करे

Leave A Reply