• Desh Duniya
  • भाजपा नेता विजय कुमार विमल पर सगे साले को गोली मारने का लगा आरोप

    मधेपुरा/  मधेपुरा से भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय कुमार विमल पर सगे साले मनोज कुमार ने गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल मनोज का इलाज़ मधेपुरा के जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में मनोज कुमार ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे। अपने गांव से


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/  मधेपुरा से भाजपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय कुमार विमल पर सगे साले मनोज कुमार ने गोली मारने का आरोप लगाया है। फिलहाल मनोज का इलाज़ मधेपुरा के जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है।

    इस संबंध में मनोज कुमार ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे। अपने गांव से मधेपुरा लौट रहे थे। सिंघेश्वर तक उन्हें उनके परिचित ने बाइक से छोड़ा, जहां से ऑटो पकड़ के वे मधेपुरा अपने वार्ड नंबर चार स्थित आवास पर आ रहे थे। घर से करीब 300 मीटर पहले सफेद रंग की स्कार्पियो ने ऑटो को ओवरटेक करके रोका जिसपर से कुछ लोग उतरे और उन्हें ऑटो से उतार कर गोली चला दिया। उन्होंने कहा कि स्कॉर्पियो पर तीन-चार आदमी सवार थे। लेकिन उसमें से उन्होंने सिर्फ एक व्यक्ति को पहचाना जो उनके बहनोई विजय कुमार विमल थे। मनोज कुमार को गोली कमर के पास लगी है और फिलहाल हुए खतरे से बाहर बताई जा रहे हैं।

    इस संबंध में भाजपा नेता विजय कुमार विमल ने बताया कि वह फिलहाल तीन-चार दिनों से मधेपुरा से बाहर हैं उन्हें भी घटना के संबंध में जानकारी मिली है उन्होंने कहा कि मनोज कुमार उनके पैसे को पचाने के लिए ऐसा झूठा आरोप लग रहे हैं।

    इस सम्बन्ध में सदर थाना से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गयी है.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।