• Desh Duniya
  • बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंसकर्मी को मारी गोली

    उदाकिशुनगंज,मधेपुरा/ थाना क्षेत्र के बीड़ी रणपाल मुख्य सड़क पर एक फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर फरार हो गया। जहां युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर संध्या सर्विस फाइनेंस कर्मी के मनोरंजन सिंहा नामक युवक फील्ड से वसूली कर बिहारीगंज से पुरैनी की ओर बाइक से जा रहा था।


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    उदाकिशुनगंज,मधेपुरा/ थाना क्षेत्र के बीड़ी रणपाल मुख्य सड़क पर एक फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर फरार हो गया। जहां युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर संध्या सर्विस फाइनेंस कर्मी के मनोरंजन सिंहा नामक युवक फील्ड से वसूली कर बिहारीगंज से पुरैनी की ओर बाइक से जा रहा था। तभी एक बाइक पर तीन अज्ञात अपराधी गेल इंडिया गैस एजेंसी के गेट के सामने सर्विस फाइनेंस कंपनी के युवक को सीने में गोली मारकर उनके पास से साठ हजार रुपए लेकर फरार हो गया।

    ग्रामीणों ने घटना की सूचना थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय पीएचसी लाया। जहां चिकित्सक ने स्थिति को गंभीर देखते हुए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।घायल युवक की पहचान वेस्ट बंगाल के सोनपारा गांव के लेयानो सिंहा के पुत्र मनोरंजन सिंहा (25) वर्ष के रूप में पहचान की गई। पुलिस अपराधियों के धड़ पकड़ के लिए लगातार छापेमारी में लगी हुई है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।