Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/kositimes/web/kositimes.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
सिविल सोसाइटी ने जरूरतमंद लोगों में बांटा कम्बल - Kosi Times
  • Desh Duniya
  • सिविल सोसाइटी ने जरूरतमंद लोगों में बांटा कम्बल

    मधेपुरा/ सिविल सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों के बीच 101 कंबल वितरित किया गया। सिविल सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा घूम घूम कर जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। मकर संक्रांति के दिन 75 कंबल बांटा गया। वहीं पुनः बुधवार को शेष 26 कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा । सोसाइटी अध्यक्ष डॉ एस एन यादव,सचिव राकेश रंजन, कोषाध्यक्ष आनंद


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ सिविल सोसाइटी द्वारा जरूरतमंदों के बीच 101 कंबल वितरित किया गया। सिविल सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा घूम घूम कर जरूरतमंदों को कंबल दिया गया। मकर संक्रांति के दिन 75 कंबल बांटा गया। वहीं पुनः बुधवार को शेष 26 कंबल जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा । सोसाइटी अध्यक्ष डॉ एस एन यादव,सचिव राकेश रंजन, कोषाध्यक्ष आनंद प्राणसुखका एवं सदस्य मुरारी सिंह ने कड़ाके की ठंड में कंबल बांटा।

    नगर परिषद के वार्ड नंबर एक के सुखासन महादलित बस्ती, एन एच 107 के किनारे के एक महादलित बस्ती, मधेपुरा रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन के पूरब खुले आसमान के नीचे रह रहे परिवारों तक कंबल पहुंचाया गया। कंबल वितरण करने वाले सिविल सोसाइटी की टीम ने बताया कि बूढ़े, बुजुर्ग एवं लाचार को ढूंढ कर कंबल दिया गया। रेलवे स्टेशन के पूरब प्लास्टिक टांग कर इस ठंड में गुजारा करने वाले परिवारों की हालत काफी दयनीय थी। वहां सभी को कंबल दिया गया। जल्द ही वहां पर मेडिकल कैंप भी लगाया जाएगा।

    बुधवार को शेष बचे 26 कंबल को सदर हॉस्पिटल, रैन बसेरा जाकर बांटा जाएगा।
    जानकारी हो कि सिविल सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं विवि मनोविज्ञान विभाग के एचओडी एम आई रहमान ने कंबल वितरण का पहल करते हुए 10 हजार की राशि उपलब्ध कराई। जिससे 71 कंबल की खरीद हुई। इसके बाद अध्यक्ष डॉ एस एन यादव ने 20 कंबल एवं सचिव राकेश रंजन ने 10 कंबल अपने तरफ से दिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।