• Others
  • पौधारोपण कर लोगों को दिया ‘ईको फ्रेंडली’ दीपावली का संदेश

    मधेपुरा ब्यूरो एक तरफ देश में दीपावली के दिन बड़े पैमाने पर पटाखा जलाकर लोग वायुमंडल को प्रदूषित करने का काम करते हैं, वहीं दूसरी ओर जिले के चौसा प्रखंड निवासी समाजसेवी सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन द्वारा गांधी पुस्तकालय चौसा में पौधारोपण कर लोगों को ‘ईको फ्रेंडली’ दीपावली का संदेश दिया।श्रीसुमन द्वारा दीपावली के


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा ब्यूरो
    एक तरफ देश में दीपावली के दिन बड़े पैमाने पर पटाखा जलाकर लोग वायुमंडल को प्रदूषित करने का काम करते हैं, वहीं दूसरी ओर जिले के चौसा प्रखंड निवासी समाजसेवी सह साहित्यकार संजय कुमार सुमन द्वारा गांधी पुस्तकालय चौसा में पौधारोपण कर लोगों को ‘ईको फ्रेंडली’ दीपावली का संदेश दिया।श्रीसुमन द्वारा दीपावली के दिन पुस्तकालय के सचिव सह अधिवक्ता विनोद आजाद एवं सदस्य श्रीकांत मेहता सुमन को ग्रीन प्लांट भेंट किया तदोपरांत इसे लगाया।
    समाजसेवी संजय कुमार सुमन बताते हैं कि प्रत्येक वर्ष दीपावली के दिन पेड़ पौधों को लगा कर वृक्ष संरक्षण के लिहाज से मनाया जा रहा है, जिसका मकसद है मानव जीवन को हरियाली के साथ बरकरार रखना है।उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से ही हमें जीवन मिलता है। इनके द्वारा उत्सर्जित ऑक्सीजन हमारे लिए प्राणदायिनी है।अभी के समय में प्रदूषण और अन्य कारणों से तेजी से जलवायु परिवर्तन होता जा रहा है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर के ही इन चुनौतियों से निपटा जा सकता है।
    अधिवक्ता विनोद आजाद ने कहा कि दीपावली या छठ पूजा प्रकृति को समर्पित त्यौहार है।पेड़, पौधों और नदियों की पूजा की जाती है। उनके संरक्षण का संकल्प लिया जाता है। ऐसे में समाजसेवी संजय कुमार सुमन की यह पहल काफी सराहनीय है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।