• Desh Duniya
  • 2 शराबी समेत 4 आरोपित को किया गिरफ्तार

    मो० मुजाहिद आलम/कुमारखंड,मधेपुरा/कुमारखंड थाना की पुलिस थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह पर छापामारी कर 2 शराबी समेत 4 आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार सभी 4 आरोपित को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में मधेपुरा कोर्ट में पेश किया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना के दरोगा दीनानाथ सिंह


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मो० मुजाहिद आलम/कुमारखंड,मधेपुरा/कुमारखंड थाना की पुलिस थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह पर छापामारी कर 2 शराबी समेत 4 आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार सभी 4 आरोपित को शनिवार को पुलिस अभिरक्षा में मधेपुरा कोर्ट में पेश किया।

    थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना के दरोगा दीनानाथ सिंह को मिले गुप्त सूचना पर बिशनपुर पुल के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे शराबी व सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा निवासी मो इनसूल को गिरफ्तार किया गया।वहीं थाना क्षेत्र के रघुनियां स्थित अपने घर पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे शराबी सुमित कुमार को जमादार राकेश पाण्डेय गुप्त सूचना पर पंहुचकर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार पुुलिस फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के सिकरहटी में छापामारी कर वारंटी बिनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया।वहीं श्रीनगर थाना कांड संख्या -115/2013 के इश्तिहार वारंटी व कुमारखंड थाना क्षेत्र के इसराइन कला निवासी चंदन साह को घर से गिरफ्तार किया।

    थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उक्त सभी 4 आरोपित को शनिवार को मधेपुरा कोर्ट में पेश किया गया ।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।