• Desh Duniya
  • देशी कट्टा व चार कारतूस के साथ बदमाश धराया

    उदाकिशुनगंज ,मधेपुरा/अनुमंडल के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घसकपुर गरैया टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक शख्स को एक देशी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।‌पुलिस शराब पीकर हंगामे करने की सूचना पर पहुंची थी। जहां मंटू मंडल पिता घोली मंडल को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    उदाकिशुनगंज ,मधेपुरा/अनुमंडल के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत घसकपुर गरैया टोला में पुलिस ने छापेमारी कर एक शख्स को एक देशी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।‌पुलिस शराब पीकर हंगामे करने की सूचना पर पहुंची थी। जहां मंटू मंडल पिता घोली मंडल को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया।

    उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार शख्स का पूर्व से अपराधिक इतिहास रहा है। चौसा थाना क्षेत्र के विभिन्न मामलो में आरोपित रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय बिहार पटना एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र सहरसा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण हेतु मधेपुरा पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं के रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुनगंज के नेतृत्व में पुनि मुमताज अंसारी चौसा थाना एवं चौसा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा 24 जुलाई 2024 को ग्राम गरैया टोला घसकपुर वार्ड संख्या 14 थाना चौसा जिला-मधेपुरा के मंटू मंडल पिता घोली मंडल शराब पीकर अपने घर पर अवैध हथियार, गोली लेकर हो हंगामा कर रहे थे। जहां प्राप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।इस मामले में चौसा थाना में एक मामला दर्ज किया गया।

    छापेमारी दल में पुनि मुमताज अंसारी, पुअनि श्रीधर मुकुन्द, सैफुजमा खॉ,चौसा थाना के सशस्त्र बल एवं कर्मी शामिल थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।