• Others
  • जनसुराज की पदयात्रा:- लोगों ने ढ़ोल नगारे और बैंड बाजा बजाकर किया स्वागत

    राजीव कुमार कोसी टाइम्स@गम्हरिया,मधेपुरा जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर का शुक्रवार को मधेपुरा में चौथे दिन पदयात्रा किया। आज पदयात्रा की शुरूवात धैलाढ़ से हुई जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर जीवछपुर, चिकनी होते हुए तरावे पहुंची। गांव के लोगों ने प्रशांत किशोर की पदयात्रा का स्वागत


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    राजीव कुमार

    कोसी टाइम्स@गम्हरिया,मधेपुरा

    जन सुराज अभियान के तहत बिहार की पदयात्रा पर निकले प्रशांत किशोर का शुक्रवार को मधेपुरा में चौथे दिन पदयात्रा किया। आज पदयात्रा की शुरूवात धैलाढ़ से हुई जहां उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर जीवछपुर, चिकनी होते हुए तरावे पहुंची। गांव के लोगों ने प्रशांत किशोर की पदयात्रा का स्वागत बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ किया।

    इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं की भीड़ भी देखने को मिली।पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा हम जब आप बिहार के लोगों से मिलते हैं तो आप कहते हैं कि आपको अपने बच्चों की चिंता है। आज हम 18 महीने से पैदल चल रहे हैं, 5 हजार गांव में गए हैं मगर किसी बच्चों के पैर में हवाई चप्पल नहीं दिखा। आप ने कभी सोचा कि ऐसा क्यों है। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप जात-पात से ऊपर उठकर वोट नहीं देते। अगर आप अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट नहीं करेंगे तो कौन करेगा।मैं सड़क पर जब चल रहा होता हूँ तो देखता हूं आपके बच्चे खाली पांव इस गांव से उस गांव होते हैं क्या वो चप्पल के भी हकदार नहीं है। आज अगर वोट की कीमत आप नहीं पहचानेंगे तो याद रखिए आने वालों दिनों में आपके बच्चों का भी हाल ठीक आपके जैसा ही होगा।

    इस दौरान गम्हरिया प्रखंड प्रमुख शशि कुमार सहित गम्हरिया एवं घैलाढ़ के कई जनप्रतिनिधियों ने पदयात्रा में भाग लिया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।