• Others
  • 80 लीटर देसी शराब के साथ पांच शराब कारोबारी गिरफ्तार

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@सिंहेश्वर, मधेपुरा थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 80 लीटर देसी शराब के साथ पांच शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक पियक्कड़ भी पकड़ा गया. इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब कारोबारी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@सिंहेश्वर, मधेपुरा

    थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों से 80 लीटर देसी शराब के साथ पांच शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. जबकि एक पियक्कड़ भी पकड़ा गया.

    इस बाबत थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर शराब कारोबारी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पांच शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. इसमें गिद्धा वार्ड संख्या दो निवासी अच्छेलाल सरदार को 35 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि अर्द्ध निर्मित शराब 15 सौ लीटर को विनष्ट किया गया.

    वही गिद्दा वार्ड संख्या तीन से उपेंद्र सरदार को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. लालपुर वार्ड संख्या तीन से 20 लीटर देसी शराब के साथ लालपुर वार्ड संख्या तीन निवासी राम ऋषिदेव को गिरफ्तार किया गया. वहीं गौरीपुर वार्ड संख्या तीन से सुनील मुखिया व मुकेश कुमार को दस- दस लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. जबकि डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सुखासन से शराबी सुखासन वार्ड संख्या चार अवधेश कुमार को गिरफ्तार किया गया.

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।