• Others
  • अपराध की योजना बनाते तीन बदमाश अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार,भेजा जेल

    रजनीकांत ठाकुर कोसी टाइम्स@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान लालजी मध्य विद्यालय के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बदमाश किसी


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    रजनीकांत ठाकुर

    कोसी टाइम्स@उदाकिशुनगंज,मधेपुरा

    उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान लालजी मध्य विद्यालय के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

    उदाकिशुनगंज के एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि बदमाश किसी बड़े अपराध की योजना बना रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस मुख्यालय बिहार पटना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कोशी क्षेत्र सहरसा के आदेशानुसार अपराध नियंत्रण हेतु मधेपुरा पुलिस द्वारा अपराधिक घटनाओं के रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (परीक्ष्यमान) आलोक कुमार थानाध्यक्ष चौसा एवं पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा रविवार की रात्रि गश्ती के क्रम में लालजी साह मध्य विद्यालय लौआलगान के गेट के सामने अपराधियों के जमावड़ा होने की सूचना पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में दीपक कुमार, विलास सिंह के 17 वर्षीय पुत्र दोनों खोपड़िया टोला वार्ड संख्या 19, मृत्युंजय सिंह के 16 वर्षीय पुत्र लौआलगान चण्डीटोला मुसहरी वार्ड संख्या पांच सभी थाना चौसा जिला मधेपुरा शामिल हैं। बदमाशों के पास से दो देशी कट्टा, एक गोली एवं दो मोबाईल बरामद किया गया। जबकि मौके पर से एक बदमाश फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है। इस संबंध में चौसा थाना में एक मामला दर्ज किया गया।

    एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।छापेमारी अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (परीक्ष्यमान)सह थानाध्यक्ष चौसा आलोक कुमार,पुनि मुमताज अंसारी, पुअनि श्रीकांत शर्मा,पुअनि श्रीधर मुकुंद, पुअनि अशोक कुमार सिंह,हक सैफुजमा खॉ,चौसा थाना के सशस्त्र बल एवं कर्मी शामिल थे।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।