• Others
  • पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता नए थानाध्यक्ष के रूप में लिया योगदान

    राजीव कुमार कोसी टाइम्स@गम्हरिया,मधेपुरा गम्हरिया थाना में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने नए थाना अध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को योगदान लिया। योगदान उपरांत उन्होंने कोसी टाइम्स को बताया कि गम्हरिया को अपराध मुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सबसे पहले गम्हरिया थाना क्षेत्र के भौगोलिक क्षेत्रों की जानकारी ली एवं सीमावर्ती क्षेत्र


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    राजीव कुमार

    कोसी टाइम्स@गम्हरिया,मधेपुरा

    गम्हरिया थाना में पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने नए थाना अध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को योगदान लिया।

    योगदान उपरांत उन्होंने कोसी टाइम्स को बताया कि गम्हरिया को अपराध मुक्त बनाना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सबसे पहले गम्हरिया थाना क्षेत्र के भौगोलिक क्षेत्रों की जानकारी ली एवं सीमावर्ती क्षेत्र का भी जानकारी लिया। जानकारी उपरांत उन्होंने कहा गम्हरिया में कानून के तहत काम किया जाएगा सरकार के द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में काम किया जाएगा ।पुलिस पब्लिक की मैत्री को प्राथमिकता दिया जाएगा। अपराधियों को किसी भी हाल में बख्सा नहीं जाएगा।बाजारों में मोटरसाइकिल से स्टंड करने वालों पर भी नकेल कसा जाएगा।उन्होंने कहा कि थानाक्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर पुलिस को काम करने में सहयोग करने की बात होगी।उन्होंने कहा कि अबैध काम करने वाले अबैध काम छोड़ दें अन्यथा कार्रवाई होना तय है।उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि थाना में बेहिचक आकर हमसे संपर्क कर अपनी परेशानी बताएं उनके परेशानी को कानून के तहत हल करने का प्रयास करूंगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।