• Investigation
  • सेवानिवृत शिक्षक की गोली मारकर हत्या,पुलिस ने किया शव बरामद

    रमन कुमार कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@पूर्णिया पूर्णिया जिले के जानकीनगर में अज्ञात अपराधियों ने सेवानिवृत शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। मृतक की पहचान जानकीनगर नगर पंचायत वार्ड नंबर – 4 निवासी सेवानिवृत शिक्षक राम नारायण यादव (75 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    रमन कुमार

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि@पूर्णिया

    पूर्णिया जिले के जानकीनगर में अज्ञात अपराधियों ने सेवानिवृत शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये। मृतक की पहचान जानकीनगर नगर पंचायत वार्ड नंबर – 4 निवासी सेवानिवृत शिक्षक राम नारायण यादव (75 वर्ष) के रूप में हुई है।

    घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार की रात करीब 9 बजे के आस पास खाना खा कर अपने घर के दरवाजे पर सोने चले गए। वही सुबह जब घर के लोग उन्हें उठाने गए तो देखा कि राम नारायण यादव खून से लथपथ मृत पड़े हैं और उन्हें दो जगह गोलियां लगी हुई हैं। परिजनों ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे जोर की आवाज हुई थी लेकिन उनलोगों ने ट्रक का टायर फटने की आवाज समझकर इसे अनसुना कर दिया था।

    घटना की सूचना जानकीनगर थाना की पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुँच मामले की छानबीन में जुट गयी है। घटना स्थल पर पहुँचे बनमनखी डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11:30 बजे अपराधियों ने वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी है। प्रथमदृष्टया आपसी रंजिश का मामला दिख रहा है, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जल्द ही कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।