• Others
  • पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार सुमन हुए “एनवायरमेंट पीपल वारियर अवार्ड 2024″से सम्मानित

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि,मधेपुरा मधेपुरा जिले के चौसा निवासी चर्चित साहित्यकार,समाजसेवी सह पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार सुमन को रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. रघुराज सिंह ने “एनवायरमेंट पीपल वारियर अवार्ड 2024″से सम्मानित किया है। श्री सुमन के इस सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है। मालूम हो


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    कोसी टाइम्स प्रतिनिधि,मधेपुरा
    मधेपुरा जिले के चौसा निवासी चर्चित साहित्यकार,समाजसेवी सह पर्यावरण प्रेमी संजय कुमार सुमन को रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. रघुराज सिंह ने “एनवायरमेंट पीपल वारियर अवार्ड 2024″से सम्मानित किया है। श्री सुमन के इस सम्मान से सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष देखा जा रहा है।

    मालूम हो कि श्री सुमन पिछले 31 वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पर्यावरण, सामाजिक कुप्रथा जैसे दहेज प्रथा, बाल विवाह, मृत्यु भोज, नशा मुक्ति के विरुद्ध समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर पूर्ण मनोयोग से कार्य करते रहे हैं। पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिये अब तक सैकड़ों पुरस्कार एवं अंतरराष्ट्रीय संगठन द्वारा आधे दर्जन ऑनरेरी डॉक्टरट्रेट की उपाधि पा चुके हैं।श्री सुमन सामाजिक हितार्थ कई कई सामाजिक संगठनों से जुड़ कर समाज को एक नई दिशा देकर युवाओं को जागरूक कर रहे हैं।पर्यावरण के क्षेत्र में भी इनका अहम योगदान रहा है।लगातार पौधारोपण कर रहे हैं।इसी अभियान एवं हरित प्रेमी के रूप में उत्कृष्ट कार्यों को लेकर रघुराज पीपल मैन फाउंडेशन के सीईओ डॉ. रघुराज सिंह ने “एनवायरमेंट पीपल वारियर अवार्ड 2024″से श्री सुमन को सम्मानित किया है।

    श्रीसुमन के सम्मानित होने पर बाबा विशु राउत इंटर महाविद्यालय चौसा के प्राचार्य डॉ सुरेश प्रसाद साह,प्रो मनोज कुमार यादव,जाप नेता रितेश रंजन,लोजपा नेता मनौवर हुसैन,कुंदन घोषईवाला,शिक्षक गौतम कुमार गुप्त,युवा समाजसेवी सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी,अशोक कुमार,अरविंद कुमार,मनौवर आलम,राहुल कुमार यादव,मुकेश कुमार,परमेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, विजय कुमार विजेता,दिलीप कुमार,उषा कुमारी, कुणाल भगत,चन्द्रकिशोर मंडल,सांसद प्रतिनिधि कुंदन कुमार बंटी, शिक्षक नेता सुबोध कुमार पासवान,नवनीत कुमार,अमित कुमार,संतोष कुमार,डॉ शशिधर मेहता,गायत्री परिवार के गोपाल साह,चक्रधर मेहता,प्रखंड डीलर संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान समेत दर्जनों लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।