• Desh Duniya
  • सिंहेश्वर मेला एवं सिंहेश्वर महोत्सव के सफल आयोजन हेतु तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

    मधेपुरा/ जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के द्वारा सिंहेश्वर मेला एवं सिंहेश्वर महोत्सव, 2024 के सफल आयोजन हेतु तैयारियों का जायजा लिया गया एवं समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा शिवगंगा पोखर, मंदिर के भीतरी एवं बाहरी प्रांगण, मेला ग्राउंड एवं सिंहेश्वर महोत्सव कार्यक्रम


    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    मधेपुरा/ जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के द्वारा सिंहेश्वर मेला एवं सिंहेश्वर महोत्सव, 2024 के सफल आयोजन हेतु तैयारियों का जायजा लिया गया एवं समीक्षा बैठक आयोजित कर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    जिला पदाधिकारी द्वारा शिवगंगा पोखर, मंदिर के भीतरी एवं बाहरी प्रांगण, मेला ग्राउंड एवं सिंहेश्वर महोत्सव कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। मंदिर के गर्भ गृह के सौंदर्यीकरण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
    इसके साथ ही समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों को महोत्सव के सफल संचालन हेतु बिंदुवार निर्देश दिए गए, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी पीएचइडी को महोत्सव स्थल पर पानी तथा शौचालय की व्यवस्था करने तथा नियमित सफाई कराने निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा महोत्सव एवं मेला में विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा नियंत्रण रखने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मधेपुरा को आवश्यक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। मेला परिसर के साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन के संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत, सिंहेश्वर को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक एवं परिसर निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी के साथ-साथ अरूण कुमार सिंह, अपर समाहर्ता, मधेपुरा, शिशिर कुमार मिश्र, अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, धीरज कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी, मधेपुरा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मधेपुरा, कुमार सत्येन्द्र यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी, मधेपुरा सह प्रभारी जिला सामान्य शाखा , पंकज कुमार घोष, वरीय उप समाहर्ता, मधेपुरा, निखिल कुमार निदेशक डीआरडीए, तान्या कुमारी के साथ साथ अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारीगण, सामाजिक कार्यकत्र्ता एवं सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सदस्यगण उपस्थित हुए।

    इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा समस्त जिलावासियों को महाशिवरात्री एवं सिंहेश्वर महोत्सव के लिए आमंत्रित किया गया।

    728 x 90 Advertisement
    728 x 90 Advertisement
    300 x 250 Advertisement

    प्रतिमाह ₹.199/ - सहयोग कर कोसी टाइम्स को आजद रखिये. हम आजाद है तो आवाज भी बुलंद और आजाद रहेगी . सारथी बनिए और हमें रफ़्तार दीजिए। सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

    Support us

    Prashant Kumar Avatar
    इस खबर पर आपकी कोई शिकायत या सुझाव हो तो हम तक अपनी बात पहुंचाये । मेल करें [email protected].
    ये आर्टिकल आपको कैसा लगा ? क्या आप अपनी कोई प्रतिक्रिया देना चाहेंगे ? आपका सुझाव और प्रतिक्रिया हमारे लिए महत्वपूर्ण है।