Kosi Times
तेज खबर ... तेज असर

हमने पुरानी ख़बरों को archieve पे डाल दिया है, पुरानी ख़बरों को पढ़ने के लिए archieve.kositimes.com पर जाएँ।

- sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

- Sponsored -

अफजल राज/पुरैनी, मधेपुरा/ उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के लश्करी पंचायत निवास बेतार शाखा(सशस्त्र सीमा बल,गृह मंत्रालय ,भारत सरकार) उप महानिरीक्षक कार्यालय, एस एस बी,क्षेत्रक मुख्यालय गंगटोक में कार्यरत विघ्नेश मिश्रा की पत्नी निषिथ प्रिया का 29वां जन्मदिन उनके निज आवास लश्करी मे पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम करते निषिथ प्रिया ने बताया कि पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर होती स्थिति एवं मानव जीवन को सुखी समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण का विशेष महत्व है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभिक आश्रय भी प्रकृति अर्थात वन वृक्ष ही रहे है। प्राचीन काल से एक वृक्ष सौ वृक्ष के समान कहा जाता रहा है। यदि हम चाहते है कि हमारी यह धरती भविष्य में प्रदूषण रहित रहे तथा इस पर निवास करने वाला मानव सुखी व स्वथ्य बना रहे तो हमें पेड़ पौधों की रक्षा तथा वृक्षारोपण करना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा हम सब संकल्प लें कि हर जन्मदिन पर एक पौधा लगायेंगे। जब सभी पेड़ों का महत्व समझेंगे, पौधरोपण के लिए आगे आयेंगे, उन्हें बचाने के लिए आगे आयेंगे, तभी पर्यावरण संरक्षण संभव है। इस मौके पर डाटा एंट्री ऑपरेटर राजनंदन कुमार सहित गांव के कई लोग शामिल हुए।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

आर्थिक सहयोग करे

- Sponsored -

Leave A Reply

Your email address will not be published.